फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The upliftment of the nation is not possible without women power.

नारी शक्ति के बिना राष्ट्र का उत्थान संभव नहीं

Fri, 31 Dec 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The upliftment of the nation is not possible without women power.
इटावा। भाजपा यूपी विधानसभा चुनावों को देखते हुए जोरदार तैयारियों में जुटी हुई है। जनपद में सप्ताह भर के अंदर बकेवर, भरथना के अलावा शहर में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन, जन विश्वास यात्रा सम्मेलन, युवा मोर्चा सम्मेलन के बाद शुक्रवार को महिला जिला सम्मेलन के जरिए महिला शक्ति का अहसास कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पार्टी के महिला मोर्चा संगठन की ओर से इटावा क्लब परिसर में आयोजित सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्य सभा सदस्य इंदुबाला गोस्वामी ने इटावा की धरती को सेनानियों और वीर सुमेर सिंह की धरती कहकर नमन करते हुए संबोधित किया।
विज्ञापन

कहा कि नारी शक्ति के बिना राष्ट्र का उत्थान संभव नहीं है। भारत की नारी सबल सशक्त नारी है, जिसकी देश के उत्थान में बराबर भागीदारी है।
कहा कि विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल करने और भाजपा द्वारा आधी आबादी मतलब मातृ शक्ति तक पहुंचने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में महिला सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री ने कहा कि मोदी और योगी से पहले किसी भी पीएम और सीएम ने महिलाओं के बारे में नहीं सोचा था। घूंघट तो महिलाएं लंबा करती हैं, लेकिन शौच के लिए घर से बाहर जाना पड़ता था।
2014 से मोदी ने और 2017 से योगी महिलाओं के लिए कार्य कर रहे हैं। रोटी, कपड़ा, मकान दिया। कहा कि संकल्प लेकर जाना जनपद की तीनों सीटों पर विजयी बनाना है।

सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, सदर विधायक सरिता भदौरिया, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया, कमलेश कठेरिया एवं जागृति वर्मा ने संबोधित किया।
आभार जिलाध्यक्ष बिरला शाक्य ने जताया। संचालन जिला मंत्री डॉ. ज्योति वर्मा ने किया। कार्यक्रम के सह संयोजक जिला मंत्री रजत चौधरी रहे।
ये रहीं मौजूद---
महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश कठेरिया, जिला मंत्री ममता कुशवाहा, सम्मेलन व्यवस्था प्रमुख मनीषा शुक्ला, ओबीसी क्षेत्रीय मंत्री अंगूरी पाल, महिला मोर्चा महामंत्री प्रमिला पालीवाल, डॉ. अनीता जाटव, उपाध्यक्ष नीतू नारायण मिश्रा, राधा पाल, मोहिनी राजपूत, ऋचा मिश्रा, मुन्नी कुशवाहा, सुप्रिया मिश्रा, सुशीला चतुर्वेदी, आकांक्षा गुप्ता, ममता गुप्ता, विमला शुक्ला, निधि पाल, पूनम तिवारी, सोनिया चक, रेणु शुक्ला, दीप तिवारी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed