फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The two teams won the opening match

लार्ड्स और सोना ने जीते उद्घाटन मैच

Mon, 19 Jan 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 19 Jan 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
The two teams won the opening match

इटावा क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में जीआईसी ग्राउंड पर खेले जा रहे वर्मा स्पोर्ट्स द्वारा प्रायोजित कप के उद्घाटन मैच में लार्ड्स ने ससैक्स को 6 विके ट से तथा सोना ने अंडर डॉग को 4 विके ट से हरा दिया। फरहान तथा सुधीर को मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया। मैच का उद्घाटन पालिका चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

विज्ञापन


ससैक्स की टीम ने 15 ओवर में चार विकेट पर 110 रन बनाए। विनोद सिंधी ने 25, दीपक बाजपेई तथा दीपक दीक्षित ने 22 रन का योगदान दिया। जवाब में उतरी लार्ड्स की टीम ने विजय का लक्ष्य चार विके ट खोकर प्राप्त कर लिया। सुधीर रौकी ने नबाद 49, भूपेंद्र ने 19 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच सुधीर रौकी को दिया गया।
विज्ञापन


दूसरे मैच मेें सोना क्लब ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। अंडर डॉग की टीम ने 15 ओवरों में 8 विकेट पर 91 रन बनाए। अतीक ने 18 रन का योगदान दिया। जवाब में उतरी सोना क्लब की टीम नेे विजयी लक्ष्य 6 विके ट खोकर प्राप्त कर लिया। फरहान अंसारी ने 28, नदीम अंसारी ने 18, आमिर अंसारी ने 14 रन का योगदान दिया। फरहान अंसारी को मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया। अंपायरिंग इदरीश अंसारी ने, मनोज कुमार ने स्कोरिंग व कमेंट्री अकरम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कार्यक्रम की अध्यक्षता ईसीए के अध्यक्ष सर्वेश चौहान ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में गोपाल यादव, दीपू चौहान, विक्रम सिंह चौहान उपस्थित रहे। इस अवसर पर ओमकार नाथ वर्मा, जावेद अख्तर, बृजेंद्र यादव, सलीम खां आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शफीक खां ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed