{"_id":"5ce5c054466f3fe1c44a85e833aa674d","slug":"the-two-sides-went-into-the-sticks-and-stones-dozens-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में लाठी-डंडे और पत्थर चले, दर्जन भर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में लाठी-डंडे और पत्थर चले, दर्जन भर घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 28 Mar 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरसेना गांव में आलू खुदाई के लिए आई लेबर और कुछ लोगों के बीच मजूदरी को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले। इसमें दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। छह लोगों को सैफई के पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह 9 बजे घाटमपुर कानपुर से आए मजदूरों ने आलू खुदाई को लेकर हनुमंत खेड़ा गांव के गनेश कुमार पुत्र अनेक सिंह से पैसे मांगे तो विवाद होने लगा। बात बढ़ गई और लाठी डंडे चलने लगे। इसी बीच पत्थरबाजी होने लगी। जब तक मौके पर पुलिस पहुंची, तब तक दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों में एक पक्ष के गनेश पुत्र अनेक सिंह, जितेंद्र व वीरपाल पुत्र विद्याराम, सुदेश कुमार पुत्र अनेक सिंह निवासीगण हनुंमतखेड़ा तथा दूसरे पक्ष के ग्राम कुरसेना के विशेश्वर दयाल व रामबहोरे पुत्र लख्मी चन्द्र, दयानंद पुत्र बहोरन सिंह, अवनेंद्र पुत्र विशेश्वर दयाल, पुष्पेंद्र आदि हैं।
विज्ञापन
कुछ महिलाएं भी घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर सभी घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया। थाने के एसएसआई सुधाकर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।