{"_id":"e36300ef1784c63d9aaad1b803c9198d","slug":"the-two-sides-firing-man-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में गोलियां चलीं, युवक घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में गोलियां चलीं, युवक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 07 Mar 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना थाना क्षेत्र के इकघरा गांव में दो दबंगों के
विज्ञापन
बीच आपसी विवाद के चलते शुक्रवार की शाम जमकर फायरिंग हुई। इस बीच शौच के
लिए खेतों पर गया एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। फायरिंग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दबंग भाग चुके थे।
क्षेत्र के गांव लखनपुर तथा इकघरा गांव के दो दबंगों के बीच पुराने विवाद को लेकर शुक्रवार की शाम को जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान इकघरा निवासी मुकेश पुत्र सीताराम यादव अपने खेतों पर शौच के लिए गया था। एक गोली उसके पेट में जा घुसी जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
किसी तरह उठकर अपने घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन मुकेश को लेकर इटावा आए और उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका इलाज चल रहा है। मुकेश के परिजनों ने बताया कि जिन लोगों के बीच फायरिंग हुई थी, वे शातिर किस्म के हैं।