फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The two sides firing at election rivalry , two injured

चुनावी रंजिश में दो पक्षों में फायरिंग, दो घायल

Mon, 14 Dec 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 14 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के विचपुरी खेड़ा में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हुई। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, भरथना में गांव भोली में पंचायत चुनाव में वोट देने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में डंडे व सरिया चले, जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सोमवार की शाम विचपुरी खेड़ा में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई और उसके बाद फायरिंग हुई। गोली लगने से पंचम सिंह पुत्र सोवरन सिंह निवासी नगला हरी सिंह थाना वैदपुरा और शिव कुमार पुत्र हेतराम निवासी बीलाखेड़ा घायल हो गए।
विज्ञापन


 इस बीच दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी अरविंद पुत्र पूरन सिंह निवासी बीलाखेड़ा वैदपुरा को हिरासत में ले लिया जबकि लोगों की पिटाई से घायल दूसरे आरोपी बृजेंद्र पुत्र उजागर सिंह निवासी फूलपुर सैफई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रिम्स के लिए रेफर किया गया। इस संबंध में फ्रेंड्स कालोनी थानाध्यक्ष नासिर हुसैन ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

उधर, भरथना के गांव भोली में पंचायत चुनाव में वोट देने को लेकर दोनों पक्षों में डंडे व सरिया चले। इस झगड़े में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। भोली ग्राम पंचायत से विजयी प्रत्याशी रुकमणी देवी के समर्थकों से हारे हुए प्रत्याशी के समर्थक वोट देने को लेकर भिड़ गए। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर डंडे व सरिया चली।


इस झगड़े में जीते हुए प्रत्याशी के चार समर्थकों के सिर फूट गए। घायलों के थाने पहुंचने पर पुलिस ने उनका  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया है। इस चुनावी झगड़े में गांव के ही सभी चारों घायलों विष्णु कठेरिया पुत्र सुरेंद्र कठेरिया, देवेंद्र कठेरिया पुत्र प्रमोद कठेरिया, कुसमा पत्नी सुरेंद्र, संगीता पत्नी देवेंद्र घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed