फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The tights 13 -run win in the final Sai

टाइट्स को 13 रन से हराकर सांई फाइनल में

Sun, 07 Feb 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sun, 07 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
The tights 13 -run win in the final Sai
जीआईसी ग्राउंड पर इटावा क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सांई कार गैस किट द्वारा प्रायोजित द्वितीय सांई ट्वंटी-20 कप के प्रथम सेमीफाइनल में सांई क्लब ने टीआईसी टाइट्स को 13 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन



मैन आफ द मैच अकरम मंसूरी ने बल्लेबाजी के साथ साथ शानदार विकेटकीपिंग की। आज खेले गए प्रथम सेमीफाइनल में टॉस टाइट्स के कप्तान सनी यादवने जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। सांई क्लब की ओर से पारी की शुरूआत अब्बास खान व मनीष काले ने की।
विज्ञापन



अब्बास 12 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अकरम मंसूरी ने मनीष के साथ 52 रन की साझेदारी 28 गेंदों में निभाई। सांई ने निर्धारित 15 ओवरों में 8 विकेट पर 123 रन बनाए। इसमें अकरम मंसूरी ने 19 गेंदों में 30, मनीष काले ने 21, सद्दाम अंसारी ने 15 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



टाइटस की ओर से अदनान अंसारी ने तीन, सनी यादव ने दो, मनी यादव व फैजान ने एक एक विकेट लिया।
जबाव में उतरी टाइट्स की टीम ने 8 ओवरों में एक विकेट पर 72 रन बना दिए। लेकिन नवें ओवर में गुड्डू खान ने लगातार तीन विकेट लेते हुए संघर्ष में टीम को ला दिया।


अंतिम 18 गेंदों में 30 रन की आवश्यकता थी टाइट्स को। मगर टीम 16 रन ही बना सकी। इसमें महत्वपूर्ण योगदान विकेटकीपर अकरम का रहा जिन्होंने तीन स्टम्पिंग के साथ की। टाइट्स की ओर से ताविश खान ने 28 गेंदों में 63, विटटू सक्सेना ने 23 रन का योगदान दिया।

सांई की ओर से फरहान अंसारी ने तीन, गुड्डू खान ने भी तीन विकेट झटके। मैन आफ द मैच अकरम मंसूरी को चुना गया। मैच की अंपायरिंग राशिद लल्ला व रवि तिवारी ने तथा स्कोरिंग जीशान मंसूरी ने की। कमेंटी फरमान खान ने की।



 मैच की समाप्ति पर ईसीए टूर्नामेंट सचिव शफीक खान ने मैन आफ द मैच अकरम मंसूरी को सम्मानित किया। इस अवसर पर सर्वेश चौहान, विवेक तिवारी, ओमकार नाथ वर्मा, मुजीव राजू, अबू तालिव, अरशद हुसैन, बॉबी सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed