फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The student tried to let go by hanging himself from the noose.

Etawah News: छात्र ने फंदे से लटक कर जाने देने की कोशिश की

Wed, 07 Feb 2024 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 07 Feb 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
The student tried to let go by hanging himself from the noose.
इटावा। राजकीय आश्रम पद्धति में कक्षा छह का छात्र मफलर के फंदे से लटक गया। छात्र की चीख सुनकर पहुंचे साथियों ने उसे फंदे से उतारा। शिक्षक छात्र को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत में सुधार होने के बाद परिजन छात्र को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

भरथना थाना क्षेत्र के बिधूना रोड बाहरपुरा गांव निवासी सत्येंद्र कुमार का पुत्र यश गौतम (11) सिविल लाइन क्षेत्र के कांधनी में राजकीय आश्रम पद्धति में कक्षा छह का छात्र है। जुलाई 2023 में छात्र का दाखिला हुआ था। मंगलवार देर शाम यश अपने दोस्तों के साथ मैदान में मैच खेलने के बाद अपने कमरे में चला गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य निर्मल ने बताया शाम को सभी बच्चों की हाजिरी लगाकर वह एक शादी समारोह में चले गए थे। उसके बाद उसके चार साथी हॉस्टल के कमरा नंबर दो खेल रहे थे। कुछ देर बाद दो मित्र कमरे से बाहर चले गए। तभी यश ने मफलर से फंदा लगाकर पंखे पर लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यश की चीख सुनकर दूसरे छात्र कमरे के अंदर पहुंचे उसको लटका देख तुरंत ही अपने दोस्तों के साथ उसको वहां से उतार लिया। बेहोशी की हालत में शिक्षक उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंच गए और इस बात की जानकारी छात्र के परिजनों को दी। डॉक्टर के हालत में सुधार बताने पर प्रधानाचार्य ने सिविल लाइन पुलिस को सूचना देकर पिता सत्येंद्र कुमार के साथ उसे भेज दिया। छात्र फंदा लगाने की वजह परिजनों को नहीं बता पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed