फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The spark in the stars sparked a fire in the field

तारों में स्पार्किंग से निकली चिंगारी से खेत में आग लगी

Sun, 18 Apr 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
The spark in the stars sparked a fire in the field
जसवंतनगर (इटावा)। बलरई क्षेत्र के बाऊथ गांव में शनिवार सुबह बिजली के तारों में स्पार्किंग होने से निकली चिंगारी से किसान की दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। फिरोजाबाद जिले के नगलाखंगर के नगला जोर गांव निवासी किसान रामौतार यादव ने बताया कि खेत के ऊपर से बिजली की लाइन निकली है। तारों में स्पार्किंग होने से खेत में आग लग गई। सूचना पाकर वह आसपास के लोगों के साथ खेत पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तक खेत में दो बीघा फसल जलकर चुकी थी।
विज्ञापन

बाइक सवार को बचाने में लोडर पलटा
जसवंतनगर। बलरई मार्ग पर कुडाखर गांव पास बाइक सवार को बचाने में लोडर वाहन अनियंत्रित होकर बंबे में जाकर पलट गया। हादसे में लोडर चालक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के थाना नगला खंगर के मड़ैया गांव निवासी अवनीश कुमार गांव से लोडर पर गेहूं, लकड़ी, भूसा आदि सामान लादकर इटावा के मानिकपुर मोड़ स्थित करईपुरा गांव जा रहे थे। बलरई मार्ग पर कुडाखर के पास बाइक सवार युवक लोडर के सामने आ गया। उसको बचाने के प्रयास में अवनीश स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और लोडर बंबे में पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में अवनीश घायल हो गया। बलरई थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने घायल को अस्पताल भेजा।
पेट्रोलपंप कर्मी पर बदसलूकी का आरोप
जसवंतनगर। क्षेत्र के बनकटी बुजुर्ग पोस्ट मलाजनी निवासी दीपांशु ने बताया कि वह दोपहर में हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बा इक में पेट्रोल डलवाने गया था। वहां 300 रूपए का पेट्रोल डालने के लिए कहा, तो पंप कर्मी ने सिर्फ 50 रुपए का पेट्रोल डालकर मशीन को बंद कर दिया। साथ ही अपशब्द कहते हुए गर्दन पकड़कर मरोड़ दी। बाइक से खींचकर धक्का-मुक्की की। थाना प्रभारी के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed