फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The SP has a kayastha honor society

सपा ने दिया कायस्थ समाज को सम्मान

Tue, 08 Sep 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 08 Sep 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
The SP has a kayastha honor society

आदर्श श्री चित्रगुप्त सामाजिक संगठन भारत की ओर से

विज्ञापन
सपा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव नवीन कुमार सक्सेना का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के सती मोहल्ला स्थित कार्यालय पर हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवीन सक्सेना ने कहा कि कायस्थ समाज सर्वाधिक शिक्षित एवं बुद्धिजीवी समाज रहा है। कायस्थ समाज के लोगों ने समाज व देश को पहचान दी है। अब समय आ गया है कि कायस्थ समाज एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करे और प्रदेश और देश की राजनीति में अपनी पहचान कायम करे।

उन्होंने कहा कि सपा मुखिया ने उन्हें जो सम्मान दिया है, उससे समूचे कायस्थ समाज का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अभी तक का सबसे विकास कराने वाला मुख्यमंत्री बताया।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामप्रकाश चित्रवंशी ने सक्सेना को पगड़ी पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अन्य पदाधिकारियों ने भी प्रतीक चिह्न देकर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री शिवप्रकाश चित्रवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम बहादुर दलेला, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार सक्सेना, सत्येंद्र सक्सेना, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शतमन्यु पुरवार आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रांतीय मीडिया प्रभारी ललित कुमार सक्सेना ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed