फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The servant was hanged after killing the son of the former head

पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या कर नौकर ने लगाई थी फांसी

Wed, 31 Mar 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
The servant was hanged after killing the son of the former head
जसवंत नगर क्षेत्र के नगला नरिया गांव में होलिका दहन की रात पूर्व प्रधान के बेटे गुरवेश उर्फ मयंक (21) की कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद उसके नौकर मुकेश (30) ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। यह बात थाना पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आई है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी नौकर की हैंगिंग (फांसी) से मौत की पुष्टि हुई है। पूर्व प्रधान के बेटे की कुल्हाड़ी से किए गए प्रहार से शरीर पर आई चोटों व अधिक खून बहने से मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो पुलिस को घटना के पीछे की वजह भी मालूम हो गई है, लेकिन अफसर अभी इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
एसएसपी बृजेंद्र सिंह का कहना है कि विवेचना चल रही है। अभी कुछ बातें सामने आई हैं, लेकिन उन्हें पुख्ता किए जाने कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
पूर्व प्रधान व आलू आढ़ती अमलेश कुमार यादव ने बेटे गुरवेश उर्फ मयंक की हत्या के आरोपी नौकर मुकेश को करीब आठ महीने पहले नौकरी पर रखा था। मुकेश अमलेश के घर का काम करता था। इसके बदले में अमलेश उसे खाना-पानी देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेश की हत्या व मुकेश की आत्महत्या मामले की विवेचना कर रहे जसवंत नगर थाना प्रभारी नवरत्न गौतम ने बताया कि मुकेश को अमलेश यादव मैनपुरी के करहल के नगल लक्ष्मण निवासी बहनोई देवेंद्र के घर से करीब आठ महीने पहले लेकर आए थे।
देवेंद्र से मुकेश के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने शिकोहाबाद से एक पहचान वाले के यहां से लेकर आने की बात कही। शिकोहाबाद वाले व्यक्ति से पूछा गया, तो उसने कहा कि मुकेश घूमतेे हुए उनके घर में आ गया था। इसके बाद उन्होंने मुकेश को घर के कामकाज के लिए रख लिया था। मुकेश कहां का रहने वाला था। परिवार में कौन-कौन है।
इस बारे में कोई कुछ नहीं बता सका। पुलिस की मानें तो सैफई के एक एंबुलेंस चालक को मुकेश के बारे में जानकारी होने की बात सामने आई है। उस एंबुलेंस चालक की पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मई में गुरवेश की शादी होनी थी। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। शादी की खुशियां काफूर हो गईं और घर में मातम पसरा है।
विवेचना में सामने आया है कि मुकेश को मिर्गी के दौड़े पड़ते थे। वह सोते समय कुल्हाड़ी अपने पास रखता था। पूछने पर कहता था कि उसे भूत-प्रेत परेशान करते हैं। इसलिए वह अपने पास कुल्हाड़ी रखकर सोता है। इसके बाद गुरवेश व उसके परिजनों ने मुकेश से कुल्हाड़ी रखकर सोने के बारे में कुछ भी पूछना बंद कर दिया था।
पुलिस की जांच में घटना में किसी अन्य के शामिल होने के सुबूत नहीं मिले हैं। जिस कमरे में लाशें मिली हैं वह अंदर से बंद था। वहीं कुल्हाड़ी से एकत्र किए गए फिंगर प्रिंट की रिपोर्ट जल्द ही पुलिस को मिलेगी।
किसी ने नहीं कराया था नौकर का सत्यापन
प्रदेश में नौकरों ने मालिकों के घरों में कई बार हत्या, लूट और चोरी जैसी जघन्य वारदातों को अंजाम दिया है। इसके चलते शासन व प्रशासन ने सभी से नौकरों व कर्मचारियों का पुलिस वैरिफिकेशन कराने की अपील की है। बावजूद इसके लोग नौकरों व कर्मचारियों को सत्यापन नहीं कराते हैं। ऐसा ही पूर्व प्रधान अमलेश और उनके बहनोई देवेंद्र ने भी किया। दोनों ने अपने-अपने घर पर नौकर के रूप में मुकेश को रखा, लेकिन उसका पुलिस वेरीफिकेशन नहीं कराया। अफसरों का कहना है कि मुकेश का पुलिस वैरिफिकेशन हुआ होता, तो उसका घर व ठिकाना आसानी से मालूम हो सकता था।

यह था मामला
जसवंत नगर के नरिया गांव निवासी पूर्व प्रधान व आलू आढ़ती अमलेश कुमार यादव का बेटा गुरवेश (21) और उसका नौकर मुकेश घर के नीचे बने कमरे में होलिका दहन की रात सो रहे थे। सोमवार को कमरे में गुरवेश मृत अवस्था और मुकेश फांसी पर लटकता मिला था। गुरवेश के शव के पास ही कुल्हाड़ी भी मिली थी। गुरवेश बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद घर पर ही रहता था। पोस्टमार्टम में गुरवेश की कुल्हाड़ी से हत्या किए जाने की बात सामने आई है। वहीं, नौकर मुकेश के फांसी लगाकर जान देने का दावा पुलिस अफसरों ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed