फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The road started crumbling due to the negligence of the contractor

ठेकेदार की लापरवाही से उखड़ने लगी सड़क

Fri, 28 Jan 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The road started crumbling due to the negligence of the contractor
लवेदी। ग्राम पंचायत महिपालपुर के मजरा अड्डा ज्ञान सिंह में एक माह पूर्व लोकनिर्माण विभाग ने भोगनीपुर बंबा से गांव तक सड़क बनाई थी। सड़क में गिट्टी अधिक और डामर कम होने के कारण उखड़ने लगी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने सही गुणवत्ता का प्रयोग नहीं किया, जिसके कारण गिट्टी उखड़ रही है।
ग्राम प्रधान टिल्लू दोहरे ने डीएम से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी डामरीकरण सड़कों को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए सड़कों को गड्डा मुक्त करने के लिए धन आवंटित किया गया था।
विज्ञापन

जिसके तहत ग्राम अड्डा ज्ञान सिंह की सड़क को कि बंबा से महेश बाबू के घर तक बनाई गई है।
जिसमें लोकनिर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा सही गुणवत्ता का प्रयोग न करते हुए सड़क पर गिट्टी के साथ डामर का प्रयोग सही नहीं किया और न ही नीचे बड़ी गिट्टी और डस्ट को डाला गया और उस पर रोलर को भी नहीं चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे सड़क उखड़ने लगी है। गिट्टी को झाडू़ लगाकर बटोरा जा सकता है। ग्रामीणों ने इसकी जांच कराने के साथ ही फिर से सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
वहीं, ग्रामीण रामप्रकाश गोयल, प्रमोद, सहित अन्य लोगों ने इस सड़क की जांच कराकर ठेकेदार द्वारा फिर से सही गुणवत्ता युक्त सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।

जिससे सरकार की गड्डा मुक्त योजना सार्थक हो सके। इस संबंध में उपजिलाधिकारी भर्थना विजय शंकर त्रिपाठी से बात की तो उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed