फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The rider died after the auto overturned after hitting the divider

Etawah News: डिवाइडर से टकराकर ऑटो पलटने से सवार की मौत

Sun, 20 Aug 2023 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
The rider died after the auto overturned after hitting the divider
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में संचेतना कॉलेज के पास हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आगरा के लोहा मंडी के रहने वाले नवीन (40) पुत्र ओम प्रकाश वहीं के रहने वाले ऑटो चालक टिंकू पुत्र राजेश आगरा से ऑटो में मच्छरदानी लेकर इटावा आ रहे थे। शुक्रवार देर रात हाईवे पर संचेतना कालेज के पास ऑटो डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। हादसे में नवीन की मौत हो गई और टिंकू गंभीर घायल हो गए। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाकर नवीन के शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। शाम तक मृतक के परिजन अस्पताल नहीं पहुंचने पर शनिवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। मृतक रिक्शा चालक बताया जा रहा है। घायल टिंकू डॉक्टर को बिना सूचना दिए अस्पताल से कहीं चला गया। (संवाद)
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed