फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The resolution of not throwing garbage

कूड़ा न फेंकने का लिया संकल्प

Thu, 11 Feb 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Thu, 11 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
The resolution of not throwing garbage
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) लखनऊ इकाई ने एसएस मेमोरियल महाविद्यालय के छात्रों के साथ ताखा ब्लाक क्षेत्र में छह दिवसीय कैंप लगाया। बुधवार को ब्लाक क्षेत्र के गांव रिदौली में कालेज की छात्र-छात्राओं ने सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन



इस दौरान जगह-जगह बिखरा कूड़ा कचरा बटोरकर एक जगह एकत्रित किया। साथ ही ग्रामीणों को सफाई के प्रति जागरूक कर स्वच्छता के फायदे बताए। इस दौरान ग्रामीणों ने गलियों में कूड़ा न फेंकने का संकल्प लिया।
विज्ञापन



एसएस मेमोरियल महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की टीम बुधवार को सुबह ही गांव रिदौली पहुंच गई। इसके बाद गांव की गलियों में झाड़ू लगाई, जगह-जगह बिखरा कूड़ा बटोरकर एक जगह एकत्रित किया। खास बात यह रही कि छात्र-छात्राओं की टोली को झाड़ू लगाता देख ग्रामीणों को गलियों में कूड़ा फेंकने पर शर्मिंदगी महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान सभी ने गलियों में कूड़ा न फेंकने का संकल्प लिया। भरोसा दिलाया कि गांव को साफ सुथरा रखेंगे। साथ ही स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में पूरा सहयोग करेंगे। कैंप की कमान संभाले विद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. औसान सिंह यादव ने कहा कि गांव हो या शहर, अच्छे तभी लगते हैं जब साफ सुथरे हों। 


सफाई केवल सफाई कर्मचारी के करने से नहीं होगी, सही मायने में सफाई तब होगी जब हम सब गंदगी न फैलाने का संकल्प लें और गांव की गली और नालियों में न कूड़ा फेंके और ना ही किसी को फेंकने दें। उन्होंने कहा कि सभी लोग इस प्रयास में अपना थोड़ा-सा योगदान दें तो स्वच्छ भारत मिशन का सपना जरूर पूरा होगा।



 उन्होंने बताया राष्ट्रीय सेवा योजना लखनऊ की एक इकाई इन दिनों एसएस मेमोरियल महाविद्यालय में कैंप लगाकर छात्रों को सफाई के साथ संस्कारित भी कर रही है। इस मौके पर कालेज के प्राचार्य डॉ. उदयवीर सिंह यादव, ग्राम प्रधान अभिलाख सिंह यादव के अलावा ब्रजपाल सिंह यादव, डॉ. राजेश कुमार, शेरसिंह व गोमती सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed