{"_id":"6186c21e14ab8158cf376566","slug":"the-public-will-now-answer-to-twitter-babua-etawah-news-knp6623132125","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर बबुआ को जनता अब देगी जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्विटर बबुआ को जनता अब देगी जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सपा के गढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। नाम लिए बिना उन्हें ट्विटर वाला बबुआ बताया।
कहा कि आने वाले चुुनाव में ट्विटर वाला बबुआ वोट भी देगा। कोरोना काल में जब जनता को मदद की जरूरत थी। उस समय विपक्षी दलों के नेता होम आइसोलेशन में बने रहे। ऐसे नेताओं को अब जनता चुुनाव में घर पर ही बैठा देगी।
कहा कि कोरोनाकाल में वह दो बार इटावा आए, लेकिन इटावा के नेता नहीं आए। उन्हें चुनाव में घर में बैठा दें। इटावा की धरती पर जन्म लेने वाले एक नेता ने कोरोना टीकाकरण का विरोध किया। अब इटावा की जनता ने बड़ी संख्या में टीका लगवाकर नेता को जवाब दे दिया है।
विज्ञापन
आप सभी लोग टीका जरूर लगवाएं। कहा कि कोरोनाकाल में सरकार ने दुनियां में सबसे अच्छा काम किया है। प्रदेश सरकार ने जो माडल तैयार किया उसे कई प्रांतों में अपनाया गया।
पहले की सरकार एक परिवार के लिए योजना बनाती और कार्य करती थी। हमारी सरकार प्रदेश के 25 करोड़ लोगों के लिए काम कर रही है। अयोध्या पर सपा और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पहले जो लोग तुष्टीकरण से अयोध्या का नाम लेने से डरते थे।
वह अब अयोध्या में मंदिर निर्माण देखने जा रहे हैं। कहा कि जो लोग बेईमानी की सरकार चलाते हैं, वह शिलान्यास तो कर देते हैं, लेकिन जनता उन्हें लोकार्पण करने का मौका नहीं देती।
भैया दूज की बधाई देते हुए कहा कि ढेर सारी परियोजनाओं की सौगात इटावा के लोगों को देने के लिए ही में आया हूं। दिवाली पर प्रदेश सरकार ने आगामी चार माह के लिए अनाज की व्यवस्था की है।
गरीब परिवार को 35 किलो गेहूं, चावल देंगे। पहले अनाज माफिया हावी हो कर सारा अनाज खा जाते थे। अब हर गरीब को राशन मिल रहा है।