फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The problem of waterlogging will be solved, pillars will also be installed

Etawah News: जलभराव की समस्या का होगा समाधान, खंभे भी लगाए जाएंगे

Sat, 16 Sep 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 16 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
The problem of waterlogging will be solved, pillars will also be installed
जसवंतनगर। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक शुक्रवार को चेयरमैन सत्यनारायण शंखवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 का दो करोड़ 27 लाख का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया गया। इसे सभासदों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसमें कोठी कैस्त की मुख्य सड़क पर जलभराव की समस्या के समाधान के साथ ही मोहन की मढैया में बिजली के खंभे लगवाने की बात कही गई।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के लेखाकार अवधेश तिवारी ने बजट प्रस्तुत करते हुए बताया कि अगले वित्तीय वर्ष के लिए 14 करोड़ 1 लाख 25,800 रुपये की नगर पालिका के विभिन्न स्रोतों से आय का अनुमान लगाया गया है। जबकि अनुमानित व्यय 16 करोड़ 3 लाख 98 हजार 398 रुपये का आकलन किया गया। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक कुल व्यय 10 करोड़ 60 लाख 5 हजार 942 रुपये हुआ था।
विज्ञापन

आज हुई बैठक में एक महिला सभासद ने बोर्ड बैठक में अपनी जगह अपने पति को बैठाने की अनुमति मांगी। उसकी मांग अधिशासी अधिकारी की ओर से खारिज कर दी गई। सभासदों की ओर से पालिका परिषद में आय के स्रोत बढ़ाने के लिए सुझाव प्रस्तुत किए गए। मोहन की मढैया के सभासद दिलीप कुमार ने बैठक में बताया बिजली के 200 खंभे क्षेत्र में लगवाने के लिए पालिका की ओर से पहले ही भुगतान किया जा चुका है। अभी तक खंभे नहीं आए हैं। यह गलत है, उन्होंने खंभे लगवाने की मांग की। गुलाबबाड़ी के सभासद देवेंद्र यादव ने नगर पालिका के कब्जों की जमीनों को कब्जा मुक्त कराने की माग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद मंजू देवी ने अपने वार्ड में पाइप लाइनें टूटी पड़ी होने को शिकायत की। इससे लोगो को आने जाने की परेशानी हो रही है। इसे ठीक कराने का प्रस्ताव रखा गया। सभासद शेष कुमार यादव ने पालिका में छूटे हुए मकानों को नगर पालिका में दर्ज करने की मांग की है। होमगज सभासद मोहिनी दुबे ने कहा कि कोठी कैस्त की मुख्य सड़क पर जलभराव है। इसका जनहित में समाधान करने की बात कही। बैठक में विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र गौर, एमएलसी प्रियांशु दत्त दुबे के प्रतिनिधि अंकुर यादव, राजीव यादव, प्रमोद कुमार, मोहम्मद फारुख, कमल प्रकाश, घमला देवी के अलावा अधिशासी अधिकारी विनय मणि त्रिपाठी, पालिका के विश्वनाथ प्रताप सिंह ,नवनीत कुमार, सखी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed