फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The problem of increasing the ballast of the pavement

फुटपाथ की गिट्टी बढ़ा रही समस्या

Thu, 18 Nov 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The problem of increasing the ballast of the pavement
बकेवर। कस्बा बकेवर में लोहिया नगर वार्ड में फुटपाथ के निर्माण के दौरान सड़क पर पड़ी हुई गिट्टी के कारण दुकानदारों और ग्राहकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इटावा रोड पर मुगल रोड के किनारे लोहिया नगर वार्ड में थाने से लेकर गोपाल मंदिर के पास तक और लखना रोड पर 50 शैय्या अस्पताल के आगे फुटपाथ का निर्माण का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इंटरलॉकिंग काम का ठेका दिया गया है, जिसके लिए खुदाई कराकर बड़ी गिट्टी डाल दी गई है। दुकानदारों का आरोप है कि निर्माण कार्य धीमे गति से हो रहा है। उखड़ी सड़क और बड़ी गिट्टियां पड़ी होने से दुकानदारों का व्यापार भी चौपट हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि एक तो कोरोना से वैसे ही व्यापार काफी ठप रहा। और अब इस निर्माण कार्य से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदार इसरार अहमद का कहना है कि सड़क पर पड़ी गिट्टी से मरम्मत के लिए वाहन दुकान की तरफ नहीं आ पाते, जिससे वाहनों को इधर-उधर खड़ा करके मरम्मत करनी पड़ती है।
डॉ. प्रतिभा तिवारी कहती हैं कि उनके क्लीनिक पर आने वाले मरीजों को इस गिट्टी के कारण बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है। दुकानदार सोलू शर्मा, छोटन मिस्त्री का कहना है कि गिट्टी पड़े होने से एक माह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पंचायत बकेवर के ईओ अजय कुमार ने कहा कि ठेकेदार को जल्द से जल्द काम कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। दुकानदारों की समस्या जायज है। शिथिलता बरतने पर ठेकेदार के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई भी की जाएगी।
चंद्रपुरा निहाल सिंह संपर्क मार्ग खराब
बकेवर। चंद्रपुरा निहाल सिंह संपर्क नहर का मार्ग जर्जर होने से ग्रामीणों को खेतों से होकर गुजरना पड़ता है। नहर के किनारे बसे करीब आधा दर्जन गांवों के लिए यही मुख्य रास्ता है।
सड़क पर डामर की परत के नीचे की गिट्टी-पत्थर भी उखड़ कर ऊपर आ गए हैं। जैतपुरा के शैलेंद्र त्रिपाठी बताते हैं कि भोगनीपुर नहर के किनारे बने इस संपर्क मार्ग का डामरीकरण हुआ तो जैतपुरा, दुर्गापुरा, मानपुरा सहित अन्य गांवों के लोगों को प्रसन्नता हुई थी, लेकिन ग्रामीणों की खुशी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी।

यह संपर्क मार्ग एक साल में ही उखड़ गया। ग्रामीण बताते हैं कि कई बार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को जानकारी देकर मार्ग की हालत सही कराने की मांग की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed