फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The policeman's wife was robbed by smelling a handkerchief

दरोगा की पत्नी को रुमाल सुंघाकर लूटा

Thu, 23 Jun 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The policeman's wife was robbed by smelling a handkerchief
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अजीतनगर में गुरुवार को ट्रेनी दरोगा की पत्नी को दो लुटेरों ने नशीला रुमाल सुंघाकर लूट लिया। महिला के जेवरात लूटकर बदमाश बेहोशी की हालत में छोड़कर उसे भाग गए।
विज्ञापन

शहर के अजीतनगर निवासी सविता देवी ने बताया कि पति सतीश कुमार मुरादाबाद में अंडर ट्रेनिंग दरोगा हैं। वह बच्चों के साथ अजीतनगर में रह रहीं हैं। शुक्रवार को बहन की बेटी की जवाहर मैरिज होम में शादी होनी है। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे वह मैरिज होम से लौट रहीं थीं। पीछे से आए दो लुटेरों ने मुंह पर रुमाल लगा कर बेहोश कर दिया और सोने की चेन व चार सोने की अंगूठी लूट ले गए। होश आने पर घर पर थीं। फ्रेंड्स कालोनी पुलिस ने महिला से जानकारी लेकर मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed