फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The place for throwing garbage will be clean, a beautiful park will be built

Etawah News: कूड़ा फेंकने वाली जगह होगी साफ, बनेगा सुंदर पार्क

Fri, 16 Jun 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 16 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
The place for throwing garbage will be clean, a beautiful park will be built
फोटो 32:::स्लॉटर हाउस वाली जमीन का निरीक्षण करतीं चेयरमैन ज्योति गुप्ता व भूमि का निरीक्षण करती टेक्निकल टीम। संवाद
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सुंदरपुर मोड़ स्थित स्लॉटरहाउस वाली जगह अब डलावघर (कूड़ा डंपिंग सेंटर) नहीं, शहर के सबसे अच्छे पार्क के रूप में विकसित होगी। यहां फुव्वारा, तालाब, झूले आदि लगवाए जाएंगे। यह दावा निरीक्षण करने पहुंची नवनिर्वाचित चेयरमैन ज्योति संटू गुप्ता ने कही।
सुंदरपुर मोड़ के पास करीब एक एकड़ की जगह में लगभग 15 साल पहले स्लॉटर हाउस चलता था। इसके बंद होने के बाद इस जगह को कूड़ाघर के रूप में उपयोग किया जाने लगा। पूर्व चेयरमैन कुलदीप उर्फ संटू गुप्ता ने 2012 में चेयरमैन बनने के बाद उक्त जगह को साफ कराकर उसे उपयोगी बनाने का प्रयास किया, लेकिन उस सम किन्हीं कारणों से इस जगह का बेहतर उपयोग नहीं हो सका।
विज्ञापन

इसके बाद तत्कालीन चेयरमैन के समय में फिर एक बार उक्त स्थान को डलावघर के रूप में उपयोग किया जाने लगा। शहर का कई टन कूड़ा प्रतिदिन यहां डलता था। नवनिर्वाचित चेयरमैन ने गुरुवार को उक्त जगह का निरीक्षण करके इसके सफाई कराई। साथ ही कूड़े को उक्त स्थल पर न डालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके पति के कार्यकाल में इस जगह का उपयोग नहीं हो पाया था, लेकिन वह अब शहर की इस जगह का जनता के लिए उपयोग करेंगी। यहां शहर का सबसे अच्छा पार्क बनवाया जाएगा। ताकि लोग सुबह-शाम खुली हवा में घूमने के साथ बच्चे मौज मस्ती कर सकें।
बताया कि बोर्ड की पहली बैठक में इस कार्ययोजना को पास कराया जाएगा। पास होते ही तत्काल प्रभाव से इस पर काम शुरू करा दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, पूर्व सभासद रत्नेश भदौरिया, धीरेन्द्र यादव, महिपाल यादव, शिवम पाल, नीरज गुप्ता, सतेन्द्र राजावत, चंद्रप्रकाश आदि लोग शामिल रहे।
----------
पार्क में यह होंगी सुविधाएं
चेयरमैन ने बताया कि पार्क में बड़ी सी गणेश जी की मूर्ति की स्थापना कराई जाएगी। इसके साथ ही ओपन जिम, बच्चों के खेलने के लिए छोट बड़े झूले, सेल्फी प्वाइंट, तालाब और फव्वारा लगाकर आकर्षक बनाया जाएगा।

एथलेटिक मॉडल से सजेगा भरथना चौराहा
इटावा। भरथना चौराहा पर चौराहे के सुंदरीकरण के लिए भूमि पूजन गुरुवार को किया गया। बरेली से आने वालों के लिए शहर का प्रवेश द्वार होने की वजह से बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में चौराहे के मध्य पर एथलेटिक आकृति बनवाकर चौराहे को आकर्ष बनाने की योजना बनाई जा रही है। आसपास हाई मास्क लाइट व रंग बिरंगी लाइटों की व्यवस्था की जाएगी। गुरुवार को भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुई चेयरमैन ज्योति गुप्ता ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण को लेकर नगर पालिका ने जो योजना तैयार की उसमें भरथना चौराहा भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed