{"_id":"61608abf8ebc3eeb5c626c46","slug":"the-pits-increased-the-distance-in-the-relationship-etawah-news-knp657141317","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढों ने बढ़ा दीं रिश्तों में दूरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढों ने बढ़ा दीं रिश्तों में दूरियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। प्रदेश सरकार ने भले ही सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का आदेश दे रखा है, लेकिन धरातल पर अभी ऐसा दूर-दूर तक होता नहीं दिख रहा। वीवीआईपी क्षेत्र कहे जाने वाले सैफई विकासखंड की चार हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत खरदूली का हाल बेहाल है।
रिश्तेदार भी गांव आने से कतराने लगे है। इसके अलावा गांव में शादी के लिए रिश्ते लेकर भी अब कोई नहीं आता है। रिश्ते लेकर आने वाले दलदली रास्ता देखकर वापस लौट जाते हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, गांव की सड़क ही नहीं प्रत्येक गली में गड्ढे हैं। बरसात का पानी भरने से गड्ढों में कीचड़ हो गया है। मुख्य मार्ग पर तो दो फीट गहरा गड्ढा दलदल में बदल गया है। अधिकारी भी गांव के बाहर से लौट जाते हैं। तमाम बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
गड्ढों की वजह से बने दलदल से परेशान ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट गया। तमाम ग्रामीण सड़क पर उतर आए और गांव के बाहर प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत खरदूली के जिस तरफ अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं, वहां न तो खड़ंजा की मरम्मत कराई गई और न ही सड़क की। गांव की लगभग हर गली में गड्ढे दलदल में बदल गए हैं। लोगों को गांव से सड़क तक जाने के लिए मेड़ से होकर गुजरना पड़ता है।
ग्रामीणों के मुताबिक, कई बार अफसरों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जल्द ही सड़क व गलियों की मरम्मत नहीं कराई तो वे प्रशासनिक अफसरों के कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
गांव में सड़कों व गड्ढों में पानी भरा है, लेकिन वहां एंटी लार्वा दवा का छिड़काव नहीं कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मी कभी-कभार ही गांव में आते हैं। सही तरीके से सफाई न होने से नालियां बंद पड़ी हैं।
गांव में संक्रामक रोग फैलने का डर लोगों को सता रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, जल्द सड़क व गलियों की मरम्मत नहीं कराई तो प्रशासनिक अफसरों के कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में किताबश्री, निमा देवी, सिंटू, रूपराम, रामबरन सिंह ,लाल बहादुर समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
गांव की गली व सड़क को गड्ढा मुक्त कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। प्रस्ताव पास होने पर जल्द ही गड्ढों को भरने का काम शुरू करा दिया जाएगा। गांव में सफाई भी कराई जाएगी।
-ईश्वर दयाल, ग्राम प्रधान
गांव की सड़क, गलियों में गड्ढों व दलदल होने की जानकारी है। इससे लोग परेशान भी हैं। पूर्व प्रधान से गलियों व सड़कों की मरम्मत के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने कार्य नहीं कराया। नए प्रधान को भी गांव के हालात के बारे में बताया गया है।
-स्नेहलता, सचिव, ग्राम पंचायत