फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The pickup running in the opposite direction became the time of sister-in-law

Etawah News: उल्टी दिशा में दौड़ रहा पिकअप बना देवरानी-जेठानी का काल

Sat, 17 Jun 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 17 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
The pickup running in the opposite direction became the time of sister-in-law
उल्टी दिशा में दौड़ रहा पिकअप बना देवरानी-जेठानी का काल क्रासर - शुक्रवार रात आठ बजे बिधूना-भरथना मार्ग पर पिकअप ने मारी ऑटो में टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। बेधड़क उल्टी दिशा में दौड़ रहा पिकअप शुक्रवार आठ बजे जेठानी-देवरानी के लिए काल बन गया। हादसे के बाद पिकअप चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों की मद्द से पुलिस ने उसे दबोच लिया।

गुरुवार रात कानपुर देहात जा रहे एक रिश्तेदार की हादसे में मौत हो गई थी। उनके सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने के लिए रिश्ते की जेठानी अल्लाहरक्खी (50) और देवरानी नेहा (30) परिवार के साथ शामिल होने गई थीं। पूरे परिवार ने मृतक रिश्तेदारों के परिवार को ढांढस बांधा और दफन के बाद सभी लोग ऑटो से घर के लिए रवाना हो गए। ऑटो हादसे की चर्चा ही चल रही थी कि इस बीच अचानक सामने से उल्टी दिशा में आ रहे पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे हादसे में चीखपुकार मच गई। परिजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक नीचे गिरकर देवरानी और जेठानी ने की मौत हो गई। सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। देर रात परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों शवों को मोर्चरी पर रखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed