फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The one who tied Rakhi molested, committed suicide

हर नागरिका को आत्मनिर्भर बनना है भाजपा सरकार का उद्देश्य

Mon, 25 Apr 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The one who tied Rakhi molested, committed suicide
प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते पिछड़ा वर्ग वित्त निगम के अध्यक्ष बाबू राम निषाद। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। 2024 में अगला लोकसभा चुनाव होना है। इसको लेकर अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। भाजपा ने योजनाबद्ध तरीके से कार्यक्रमों की तैयारी की है। तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग में पांच अलग अलग विषयों पर क्षेत्र और प्रदेश से आए हुए पदाधिकारी ने जनपद के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का काम किया ।
विज्ञापन

एमएलसी और प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्म निर्भर बनने की दिशा में अग्रसर है। भाजपा सरकार का उद्देश्य देश और नागरिकों को हर तरह से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग वित्त निगम के अध्यक्ष बाबू राम निषाद ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जहां सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी रीढ़ मानते हुए सम्मान करती है।
गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने भी विचार रखे।
इसके पहले कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे ने संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर प्रकाश डाला। कहा कि भाजपा की विचारधारा का उद्देश्य मात्र सत्ता प्राप्त करना नही है बल्कि सत्ता के माध्यम से जनता की सेवा करते हुए देश को परम वैभव पर ले जाने का है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आई टी विभाग के क्षेत्रीय संयोजक अरुण सचान ने कहा कि मीडिया आजकल दो धड़ों में बंटा हुआ है। एक धड़ा तो जनता को सरकार की जनहित की योजनाओं व देश मे हो रहे विकास के बारे में अवगत करवाना है बल्कि दूसरे धड़ा जनता को भ्रमित करते हुए विपक्ष के देश को तोड़ने वाले प्रोपगेंडा को हवा देंना मात्र है । आई टी विभाग के सह-संयोजक मयंक भट्ट ने सोशल मीडिया पर क्या लिखना है क्या नहीं, इसकी जानकारी दी।

अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत ने और संचालन कृपा नारायण तिवारी ने किया। जिला प्रशिक्षण प्रमुख डॉ. रमाकांत शर्मा, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, शिवाकांत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष देव प्रताप भदौरिया, विक्रम अग्रवाल, शिव किशोर धनगर, बद्रीनाथ चौधरी, विवेक भदौरिया उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed