{"_id":"38f8970378ca458d80163a1c32109192","slug":"the-nomination-of-15-candidates-from-jaswantnagar-and-bdhpura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसवंतनगर व बढ़पुरा से 15 प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसवंतनगर व बढ़पुरा से 15 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा।
Updated Wed, 07 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हो गई। नामांकन के दूसरे दिन 15 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। इनमें भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने सभी छह सीटों, सपा समर्थित ने बढ़पुरा की सभी तीन, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने एक-एक सीट से पर्चा भरा है। इस तरह दो दिवसीय नामांकन में जसवंतनगर व बढ़पुरा ब्लाक से जिला पंचायत सदस्य पद की छह सीटों पर कुल 35 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है।
बुधवार को रिटर्निंग आफीसर एडीएम ईश्वरचंद्र के समक्ष जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सबसे पहले कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ममता पत्नी देवेंद्र ने बढ़पुरा तृतीय ओबीसी महिला सीट से पर्चा दाखिल किया। उनके साथ पार्टी जिलाध्यक्ष उदय भान सिंह यादव भी मौजूद रहे।
इसी बीच युवा सपा नेता अंशुल यादव की अगुवाई में पार्टी समर्थित प्रत्याशी नामांकन कक्ष पहुंच गए। इनमें बढ़पुरा प्रथम सामान्य महिला सीट से सपा जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत की पत्नी सुशीला राजपूत, बढ़पुरा द्वितीय अनुसूचित जाति सीट से मनोरमा दिवाकर, बढ़पुरा तृतीय सीट से श्यामा देवी बघेल पत्नी सुरेंद्र सिंह बघेल ने नामांकन किया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, कृष्ण मुरारी गुप्ता, सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, विमल भदौरिया और आशीष राजपूत आदि मौजूद रहे। मालूम हो कि जसवंतनगर की तीनों सीटों से सपा समर्थित प्रत्याशी एक दिन पूर्व नामांकन कर चुके हैं।
विज्ञापन
इसके बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी भी पार्टी नेताओं के साथ नामांकन करने पहुंचे जिनमें जसवंतनगर प्रथम ओबीसी सीट से अजय यादव, जसवंतनगर द्वितीय अनुसूचित जाति सीट से भगवान सिंह जाटव, जसवंतनगर तृतीय सामान्य महिला सीट से अचिंता देवी धाकरे, बढ़पुरा प्रथम सीट से मुन्नी देवी राजपूत, बढ़पुरा द्वितीय सीट से लक्ष्मी चंद्र दोहरे और बढ़पुरा तृतीय सीट से पुष्पा बघेल पार्टी समर्थित प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया, पूर्व विधायक अशोक दुबे, जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, विमल भदौरिया, मनीष यादव पतरे, डा राजबहादुर यादव, संजीव राजपूत, विकास भदौरिया आदि मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी के भी समर्थित प्रत्याशी ससवेंद्र सिंह उर्फ शशिविंद ने जसवंतनगर प्रथम सीट से अपनी उम्मीदवारी पेश की। इस दौरान पार्टी की जसवंतनगर विधानसभा प्रभारी रुचि यादव, मुकुल चौहान, मोहनीश यादव, सौरभ दुबे आदि मौजूद रहे। इस तरह बुधवार को जसवंतनगर प्रथम से 2, द्वितीय व तृतीय से एक एक, बढ़पुरा प्रथम से 2, द्वितीय से 4 व तृतीय सीट से 5 प्रत्याशी समेत 15 लोगों ने नामांकन किया। पहले और दूसरे दिन हुए नामांकन को मिलाकर जसवंतनगर प्रथम व द्वितीय से 5-5, तृतीय से 3, बढ़पुरा प्रथम व द्वितीय से 7-7, तृतीय सीट से 8 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए हैं। यानि छह सीटों पर कुल 35 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।