फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The MP worsened the condition of the Deputy CMO-SDO in the Disha meeting.

Etawah News: सांसद ने दिशा की बैठक में डिप्टी सीएमओ-एसडीओ की बिगाड़ी दशा

Fri, 06 Mar 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The MP worsened the condition of the Deputy CMO-SDO in the Disha meeting.
फोटो 18:: दिशा की बैठक में शामिल सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे व डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल। स्रोत-
इटावा। डिप्टी सीएमओ श्रीनिवास यादव और एसडीओ गगन अग्निहोत्री की जांच कराई जाए और तब तक उनका स्थानांतरण कर दिया जाए। यह निर्देश शुक्रवार को दिशा की बैठक में सांसद ने नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। बताया कि डिप्टी सीएमओ के खिलाफ मानकों के विपरीत प्राइवेट अस्पतालों के संचालन कराने और अन्य गलत प्रकरणों में शामिल रहने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इसी तरह एसडीओ के खिलाफ लगभग 10 दिन पहले कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी दंपती ने गलत कार्रवाई करके उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को विकास भवन के प्रेरणा सभागार में हुई जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे ने सीएमओ को निर्देश देते हुए कहा टीबी रोगियों को पोषण किट जनप्रतिनिधि की ओर से बंटवाई जाए। कहा कि एमओआईसी बसरेहर विकास सचान की ओर से अक्सर बाहर की दवा लिखी जाती है। इसकी जांच अवश्य कराई जाए। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएमओ डॉ. श्रीनिवास की भी जांच की जाए।
विज्ञापन

इन उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए समिति बनाई जाए। सीएचसी पर कितने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड की ओर से लाभ दिया जा रहा है। उसकी सूची उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि सभी सीएचसी पर दवा बाहर से न लिखी जाए एवं अस्पताल से ही दी जाए। साथ ही उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि हमारी ओर से कोई भी पत्र भेजा जाता है तो उसका जवाब अवश्य दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




विधायक भरथना राघवेंद्र गौतम ने बताया कि चितभवन पुलिया पर जाम की स्थिति अत्यधिक रहती है। जाम से निपटने के लिए वहां पर यातायात पुलिस की तैनाती की जाए। सांसद ने एआरटीओ को निर्देश दिए कि ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाई जाए। उन्होंने खनन अधिकारी को निर्देश दिए कि परिवहन विभाग के साथ दल बनाकर कार्य किया जाए एवं ओवरलोडिंग वाहन पर रोक लगाई जाए।
उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मई के महीने में गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान अधिक से अधिक भूसा खरीदकर भंडारित किया जाए। साथ ही कहा कि जिनकी कि गेहूं की खेती है। वह आसपास की गोशालाओं में भूसा दान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए बाजार और अस्पताल के बाहर शौचालय की व्यवस्था अवश्य की जाए।
उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि हमारे की कोई भी पत्र भेजा जाता है तो उसका जवाब अवश्य दिया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जो भी विकास कार्य हो उन पर जनप्रतिनिधि की शिला पट्टिका अवश्य लगाई जाए। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने सांसद को आश्वस्त किया कि जनकल्याणकारी एवं विकास परक योजनाओं के संबंध में दिए गए सुझावों के अनुरूप कार्य किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को विभाग की कमियों में सुधार लाने के निर्देश दिए। सांसद ने बीएसए को को निर्देशित करते हुए कहा कि ताखा ब्लॉक में जर्जर भवन का ध्वस्तीकरण करा दिया गया, वहां के बच्चे बरामदे व हॉल में बैठकर पढ़ते हैं इसलिए भवन का तत्काल निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि 1484 विद्यालय हैं, सभी में मध्याह्न भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


बैठक में सदर विधायक प्रतिनिधि हरिनारायण वाजपेयी, विधायक जसवंतनगर प्रतिनिधि ध्रुव यादव, रामगोपाल के प्रतिनिधि गोपाल यादव, सीडीओ अजय कुमार गौतम, सामाजिक निदेशक वानिकी विकास नायक, सीएमओ बृजेंद्र कुमार, डीडीओ राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।





सांसद ने बैठक में कहा कि जलजीवन मिशन के अंतर्गत जनपद में कितनी टंकियां बनाई गई हैं, जिसकी ब्लॉकवार सूची उपलब्ध करा दें। जल निगम के कार्य को लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। जल निगम की ओर से जो भी सड़कें बनाई गई हैं वो उखड़ी पड़ी हुई हैं, उनमें से कितनी सड़कों की मरम्मत कराई गई। इसकी सूची दो दिन के अंदर उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी महोदय को दल बनाकर जांच कराए जाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस गांव की सड़कें टूटी हैं। उन्हें जल्द से जल्द ठीक करा दिया जाए।





सांसद ने सिंचाई विभाग का कार्य असंतोषजनक पाए जाने पर एक्सईएन राकेश कुमार पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि नहर की सफाई के बाद मिट्टी की नीलामी की जाए। इससे आम जनता को आने-जाने में कोई भी समस्या उत्पन्न न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि टेल में पानी अवश्य दिया जाए। उन्होंने कहा कि भरथना में पाली बंबा का चौड़ीकरण कराया जाए। उन्होंने लघु सिंचाई को निर्देश दिए कि कितने चेक डैम बनाए जा रहे हैं। इसकी सूची उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed