फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The miscreants looted the lawyer by robbing him

बदमाशों ने तमंचा सटाकर वकील से की लूट

Thu, 13 Aug 2020 07:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
The miscreants looted the lawyer by robbing him
कस्बा चौराहे पर बुधवार रात पैदल जा रहे वकील को तमंचा सटाकर बाइक सवार बदमाशों ने बैग और मोबाइल फोन लूट लिया। वकील की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रमेश सिंह का कहना है कि बताए जा रहे घटनास्थल के आसपास हर वक्त पुलिस की पिकेट मौजूद रहती है। फिलहाल घटना को संदिग्ध मानकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

लखना कस्बे के काछियान मोहाल निवासी अधिवक्ता रामसिंह ने बताया कि वे बुधवार को कानपुर से गरौठा डिपो की बस लौट रहे थे। रात सवा 9 बजे के करीब बकेवर हाईवे ओवरब्रिज पर उतर कर पैदल ही कस्बे के मुख्य चौराहे पर आने के लिए चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह ओवरब्रिज से उतर कर सर्विस रोड पर आए कि तभी पीछे से एक मोटर साइकिल पर सवार तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया।
अधिवक्ता के गले मे तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी देकर उसका बैग व कीमती मोबाइल फोन लूटने के बाद फरार हो गए। पीड़ित अधिवक्ता भागकर थाने आए और पुलिस को घटना बताई।

अधिवक्ता के मुताबिक पुलिस मौके पर आई और लुटेरों की खोजबीन भी की, पर कुछ फायदा नहीं हुआ। अधिवक्ता के बैग में उसके न्यायिक और निजी दस्तावेजों के साथ उसका अन्य सामान रखा हुआ था।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। जिस जगह की घटना बताई जा रही वहां से सौ मीटर पर पुलिस पिकेट लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed