फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The miscreant stole the bag by breaking the car window

Etawah News: कार का शीशा तोड़कर बदमाश ने बैग चुराया

Sun, 01 Oct 2023 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
The miscreant stole the bag by breaking the car window
भरथना। दिन दहाड़े सरे बाजार सड़क किनारे सेवानिवृत सूबेदार की कार का शीशा तोड़कर बदमाश सीट पर रखा 10 हजार रुपये व जरूरी प्रपत्र से भरा बैग चोरी कर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जनपद औरैया के कुदरकोट निवासी सेवानिवृत सूबेदार मान सिंह यादव ने बताया कि वह पत्नी राजेंद्री देवी आदि के साथ बीमार नातिन साक्षी को कार में बैठाकर भरथना दवा लेने गए थे। आजाद रोड पर किनारे कार खड़ी व लॉक कर नातिन व परिजनों के साथ निजी अस्पताल चले गए, कुछ देर बाद वापस आने पर कार की एक तरफ पीछे का शीशा टूटा व अंदर सीट पर रखा बैग गायब देखकर दंग रह गए। बड़े बैग के अंदर रखे छोटे बैग में 10 हजार रुपये के अलावा एसबीआई, केनरा व यूपी बैंक बड़ोदा की नौ पासबुक व बंदूक का लाइसेंस रखा था। जिसे बदमाश चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से जानकारी जुटा कर फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुट गई। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर अंदर रखा बैग चोरी होने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें एक युवक कार के शीशा के पास खड़ा दिखाई दे रहा है। जल्द ही आरोपी को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed