{"_id":"ce4779cff056dd86e0c362f0bf4760c4","slug":"the-liquor-recovered-three-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख की शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लाख की शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Thu, 03 Mar 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइन थाने की पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव बुढै़ला के पास से एक लोडर व एक कार से तस्करी कर लाई जा रही बड़ी मात्रा में शराब बरामद की। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। लोडर का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस को दोनों वाहनों से 6912 क्वार्टर शराब मिली है।
पुलिस का कहना है कि यह शराब हरियाणा से लाई जा रही थी। इसकी कीमत तकरीबन तीन लाख रुपये आंकी जा रही है। एसओ सिविल लाइन ज्ञानेंद्र सिंह फोर्स के साथ गश्त पर थे, तभी सूचना मिली कि कुछ लोग एक आल्टो व एक लोडर में अवैध रूप से शराब लादकर आ रहे हैं ।
इस सूचना के आधार पर उन्होंने बुढै़ला गांव के पास चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान उन्हें आगरा की ओर से एक कार व एक लोडर आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर लोडर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार चालक को धर दबोचा।
विज्ञापन
पुलिस ने कार व लोडर की तलाशी ली तो भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। पूछताछ में पकडे़ गए युवक ने अपना नाम सौरभ पुत्र फेरू सिंह निवासी नगला कंहई बताया। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों गाड़ियों से करीब 6912 क्वार्टर शराब बरामद हुई है।
शराब हरियाणा से यहां बेचने के लिए लाई गई है। पकछी शराब की कीमत करीब तीन लाख आंकी गई है। पुलिस भागे लोगों की तलाश कर रही है।