{"_id":"2164d1e17ddd62ad1ad31e56a759f19c","slug":"the-last-day-of-navratri-crowd-thronging-temples-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के अंतिम दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के अंतिम दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 28 Mar 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के आखिर दिन पूरा जिला शक्ति की भक्ति में लीन नजर आया। हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ जिले के ऐतिहासिक देवी मंदिरों में उमड़ पड़ी। भक्तों ने श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना कर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ जवारे, झंडा आदि मंदिरों में चढ़ाए। घरों में श्रद्धाभाव के साथ कन्या व लंगुरा भोज कराया गया।
विज्ञापन
कालीवाहन मंदिर में तो शुक्रवार को आधी रात से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मातारानी के दर्शन करके पूजा अर्चना की और परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। शनिवार की अर्द्ध रात तक मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। इसी के साथ भक्त दिन भर मातारानी के दरबार में गाजे-बाजे के साथ झंडा, जवारे लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
झंडा और जवारों के साथ चल रहे श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर जमकर नृत्य किया। इसके साथ भारी संख्या में श्रद्धालु ऐसे भी रहे जो दंडवत होकर मातारानी के दरबार में पहुंचे। मंदिर परिसर में लगे मेले में बच्चों से लेकर बड़ों ने खरीददारी भी की। मंदिर तथा घरों में पूजा अर्चना के बाद कन्या-लंगुराओं को भोज कराने के बाद श्रद्धालुओं ने व्रत खोला।
विज्ञापन
लखना कस्बा स्थित कालका देवी के दरबार में भी हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने विधिवत पूजा अर्चना की और जवारे और झंडे भी मातारानी के दरबार में चढ़ाए। मंदिर परिसर से लेकर मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते भक्तों की भीड़ से खचाखच भरे रहे।
इटावा सहित औरैया, जालौन, मैनपुरी, भिंड सहित आसपास के जिलों से पहुंचे हजारों भक्तों ने यहां विधिवत पूजा-अर्चना की। भक्तों की भीड़ अधिक होने से दर्शनों के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। जसवंतनगर क्षेत्र के ब्रह्माणी देवी मंदिर में भी आधी रात से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी।
विधि-विधान से भक्तों ने पूजा-अर्चना करके सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर में सैकड़ों झंडे चढ़ाए गए। इसके साथ ही मातारानी के दरबार में भक्त बैंडबाजा के साथ जवारे लेकर पहुंचे। मंदिरों में शनिवार की आधी रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। इसके साथ ही जिले के अन्य छोटे-बड़े देवी मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ पूजा अर्चना के लिए उमड़ पड़ी।