फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The incident of theft averted due to the wisdom of the homeowner

गृहस्वामी की सूझबूझ से टली चोरी की घटना

Thu, 27 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The incident of theft averted due to the wisdom of the homeowner
लवेदी। लखना के नहर बाजार स्थित मंगल सिंह की बगिया कालोनी में बुधवार को रात टेंट व्यवसायी के घर पर आधा दर्जन चोरों ने धावा बोल दिया। चोरी की भनक लगते ही गृहस्वामी ने पड़ोसियों की मदद से पकड़ने का प्रयास किया तो चोर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

वहीं, देर से मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लखना कस्बे के नहर बाजार स्थित मंगल सिंह बगिया कालोनी निवासी होती लाल का बेटा शिवशंकर गुप्ता का घर पानी की टंकी के पास है।
विज्ञापन

बुधवार रात छह चोर पानी की टंकी के ओवरहेड टैंक के जीने का दरवाजा तोड़कर चढ़ेऔर उसी के रास्ते शिवशंकर की छत पर चढ़ आए। चोर घर का दरवाजा तोड़ते कि उसी समय शिवशंकर की बहू पानी पीने के लिए उठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसको घर की छत पर चोरों की आहट लगी तो उसने घर में मौजूद लोगों को जानकारी दी। गृहस्वामी ने सूझबूझ से पड़ोसियों को मोबाइल फोन से छत पर चोरों की मौजूदगी की जानकारी दी।
इस पर गृहस्वामी और अन्य पड़ोसी लाठी-डंडे लेकर चोरों की घेराबंदी शुरू कर दी। घेराबंदी होते देख चोरों ने भी सक्रियता दिखाई और जिस रास्ते से छत पर चढ़े थे, उसी रास्ते मौके से भागने में सफल रहे।

गृहस्वामी शिवशंकर के अनुसार, उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को भी दी थी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। लोगों का कहना है कि पुलिस अगर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच जाती तो चोर पुलिस की गिरफ्त में होते।
वहीं लखना चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed