फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The house was deeded by showing it as agricultural land

Etawah News: मकान को कृषि भूमि दिखाकर बैनामा कराया

Sat, 05 Aug 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 05 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
The house was deeded by showing it as agricultural land
सैफई। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचकर लोगों ने अफसरों को समस्याओं से अवगत कराया। जसवंतनगर निवासी गीता देवी ने स्टांप चोरी करने को लेकर डीएम को संबोधित शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि उसके सह खातेदार ने बने हुए मकान को बेचा है। क्रेता ने कृषि भूमि दिखाकर स्टांप चोरी कर राजस्व का नुकसान कर बैनामा करा लिया है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष जनवेद सिंह यादव ने तहसील के अधिकारियों के समय से बैठकर समस्याएं सुनने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सुधार न होने पर नौ को धरना देंगे। समाधान दिवस में कुल 41 शिकायतें आईं। इनमें एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सबसे अधिक राजस्व से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई। सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गोंड ने कहां राजस्व, पुलिस विभाग के अधिकारी आपस में तालमेल स्थापित करके समस्या का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निस्तारण में जल्द करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा से ग्राम पंचायत हरदोई के प्रधान सर्वेश कुमार ने पंचायत में कराए गए पक्के निर्माण कार्य को कुछ लोगों पर तोड़ने का आरोप लगाया। इस पर एसएसपी ने आरोपी गिरफ्तार कराने के निर्देश दिए। एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव, सीओ नागेंद्र चौबे, प्रभारी एसडीएम तहसीलदार अभिषेक गोस्वामी, नायब तहसीलदार तारा शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल आदि मौजूद रहे। उधर,अधिशासी अभियंता सिंचाई के देरी से पहुंचने और परियोजना अधिकारी डूडा के नहीं पहुंचने पर अनुपस्थिति दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed