फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The Green Institute strive to make the RIMS

रिम्स को ग्रीन इंस्टीट्यूट बनाने का प्रयास

Thu, 23 Jul 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 23 Jul 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
The Green Institute strive to make the RIMS

यूपी ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान सैफई (रिम्स) को प्रदूषण मुक्त और ग्रीन इंस्टीट्यूट के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत यहां पर पौधरोपण अभियान के साथ रैली निकाली गई।

विज्ञापन


इसके साथ ही नाटक पेश कर पेड़ों की अहमियत के बारे में भी जानकारी दी गई। पैरामेडिकल विज्ञान महाविद्यालय और मेडिकल कालेज परिसर स्थित एनिमल हाउस के पास ‘पर्यावरण शुद्धता अभियान’ के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता के लिए पैरामेडिकल व नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली।
विज्ञापन


साथ ही पेड़ों की रक्षा के लिए नाट्य मंचन, क्विज एवं पोस्टर प्रदर्शनी आदि का आयोजन किया। बाद में क्विज एवं पोस्टर प्रदर्शनी में विजयी छात्र-छात्राओं को निदेशक एवं चिकित्सा अधीक्षक निदेशक डा. (ब्रिगेडियर) टी प्रभाकर ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नाट्य मंचन, रैली एवं क्विज की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास अस्पताल परिसर को पूरी तरह प्रदूषण मुक्त तथा ग्रीन इंस्टीट्यूट के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि यहां अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाये जा रहे हैं। इनमें बेल, आम, नीम, अशोक, शहतूत, अमरूद आदि प्रमुख हैं।

कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डा. (ब्रिगे) एसके गुप्ता ने बताया कि पर्यावरण को संतुलित रखने तथा संस्थान को ग्रीन इंस्टीट्यूट के रूप में विकसित करने के लिए हर वर्ष संस्थान में कुछ नए पौधे लगाए जाते हैं। इस वर्ष संस्थान के पैरामेडिकल विज्ञान महाविद्यालय व एनिमल हाउस का चयन किया गया है।

कार्यक्रम में वित्त अधिकारी बलवीर सिंह, प्राचार्या नर्सिंग कालेज बिजि बिजू, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, केबी अग्रवाल, फैकेल्टी मेंबर डा. अनिल शर्मा, डा. विनय गुप्ता, डा. सूरज कुमार, डा. कमल पंत, नेहा रस्तोगी, सहायक अभियंता कृष्ण पाल सिंह, कनिष्क अभियंता अताउर्रहमान खान, नरसिंह यादव तथा छात्र-छात्राएं व फैकेल्टी मेंबर उपस्थित रहे।

सुदिति ग्लोबल एकेडमी में छात्र-छात्राओं ने लगाए पौधे
सोसाइटी फॉर कन्जर्वेशन ऑफ नेचर ने सुदिति ग्लोबल एकेडमी में पौधरोपण कराया। इस मौके निदेशक प्रधानाचार्य डा. कमल कुमार ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन दूर करना होगा। डा. राजीव चौहान ने बताया कि बाल वन कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के 12 जनपदों में वन विभाग के सहयोग से चलाया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वैच्छिक वृक्षारोपण की भावना जागृत करना, विद्यालयों में लघु वनों का विकास करना एवं पारिस्थितिकी तंत्र में वनों के महत्व को समझना है। परिसर में कक्षा 5 से 9 तक के लगभग 120 छात्र-छात्राओं नें 130 पौधे लगाए। साथ ही उन्हें बचाने की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प भी लिया।


इस मौके पर सह समन्वयक संजीव चौहान, नीलेश, भूपेंद्र भदौरिया धीरेंद्र, रामबरन, अलका चौहान, अंशु दीक्षित, रीतू भदौरिया, मारिया काजमी, अंजली मिश्रा ने योगदान दिया। संयोजक नीलम सिंह नेे स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed