फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The glass of the car was broken after being beaten up, FIR was lodged

Etawah News: मारपीट कर गाड़ी का शीशा तोड़ा, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 12 Mar 2026 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
The glass of the car was broken after being beaten up, FIR was lodged
इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के मानिकपुर के पास तीन युवकों ने कार युवक का रास्ता रोककर गाड़ी पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। उसने जब इसका विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


थाना भरथना के मानिकपुर निवासी मनोज चार मार्च को काम के सिलसिले में रात 10 बजे ऊसराहार क्षेत्र से घर लौट रहा था। उसके साथ गांव के अखिंद्रपाल, अंकित व दिलीप के साथ घर लौट रहा था। उन्होंने बताया कि हंसे के पास पहुंचने पर पहले से घात लगाकर बैठे रविकांत व पुष्पेंद्र व जितेंद्र निवासी अलीपुरा ऊसराहार ने उसका रास्ता रोक लिया। साथ ही गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने एकराय होकर कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन

साथ ही मारपीट करने लगे। इसमें मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल को क्षेत्र के सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed