{"_id":"656e0dfcc5564114ec0b6844","slug":"the-former-councilor-committed-suicide-by-hanging-himself-etawha-news-c-216-1-etw1001-6005-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पूर्व सभासद ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पूर्व सभासद ने फंदा लगाकर जान दी
Mon, 04 Dec 2023 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर। पूर्व सभासद ने अपने कमरे में फंदा लगाकर लगा लिया। परिजन फंदे से उतारकर इलाज के लिए ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जैन मोहल्ला निवासी पूर्व सभासद विमल कुमार (52) पुत्र इंद्रसेन जैन सोमवार शाम साढ़े पांच बजे बिना किसी से कुछ बोले मकान की छत पर बने कमरे में चले गए। उसकी पत्नी गीता ऊपर कमरे में गई तो देखा कि उनके पति विमल छत के कुंडे से फंदे पर लटके थे। वह शोर मचाती हुई नीचे पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिवार के लोगों की मदद से उन्हें फंदे से नीचे उतारा और स्थानीय अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या कारण परिवार वाले नहीं बता पा रहे हैं।
मृतक विमल कुमार जैन सपा नेता इंद्रसेन जैन के पुत्र थे। वर्ष 2012 से लेकर 2022 तक निरंतर दो बार जैन मोहल्ला वार्ड से सभासद चुने गए थे। पहले वह जसवंतनगर के सदर बाजार में बूरा, बताशा और चीनी का काम करते थे, लेकिन उनको व्यापार में लगातार घाटा होने के कारण उनके द्वारा दुकान बंद कर दी गई थी। बताया गया कि वह पिछले कुछ समय से काफी तनाव में चल रहे थे।