फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The fight between Shri Ram and Ravana lasted for two hours on the streets.

Etawah News: सड़कों पर दो घंटे चला श्रीराम और रावण का संग्राम

Thu, 26 Oct 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 26 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
The fight between Shri Ram and Ravana lasted for two hours on the streets.
फोटो 17:::रामलीला मैदान में धूधू कर जलता रावण रूपी पुतला। संवाद
विज्ञापन

फोटो 16::रामलीला मैदान में श्रीराम रावण युद्व देखने के लिए उमड़ा जनसमूह। संवाद








दर्शक हुए रोमांचित, दर्शकों ने बनाया वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। विजय दशमी के मौके पर श्री रामलीला समिति के बैनर तले भगवान श्री राम और लंकाधिपति रावण के बीच जटपुरा से शुरू हुआ युद्ध, कोतवाली चौराहा, बजाजा लाइन, रामलीला रोड होते हुए पुरानी रामलीला मैदान पहुंचा। दो घंटे तक सड़को पर चले संग्राम को देखने के लिए रास्ते के दोनों ओर और मकानों की छतों पर खड़े लोगों ने आनंद लिया।

राम- रावण का युद्ध देखने के लिए रामलीला मैदान में लोग काफी देर से जमा थे। परिवार के साथ आए लोग राम्र, लक्ष्मण और रावण की एक झलक देखने को बेताब रहे। कुछ लोग आसपास मकानों की छतों पर खड़े थे। लोग खासकर युवा राम- रावण का युद्ध की वीडियो बना रहे थे। शाम होने पर भगवान राम का बाण रावण की नाभि में लगने के बाद रावण का वध होने के बाद रावण के पुतले का दहन हुआ। पटाखों की तेज आवाज सुनकर दर्शक आनंदित हुए।
विज्ञापन


श्री रामलीला समिति की ओर से अध्यक्ष अनिल चौधरी, महामंत्री संजय दुबे, लीला मंत्री श्याम सुंदर शर्मा, कोषाध्यक्ष रमाकांत सिंह, जगदंबा प्रसाद निगम आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरथना में युद्ध देखकर दर्शक रोमांचित

भरथना में श्रीरामलीला कमेटी की ओर से आयोजित श्रीरामलीला में राम,लक्ष्मण व रावण के बीच जोरदार युद्ध हुआ। इससे पूर्व कुंभकर्ण, मेघनाथ व अहिरावण वध की लीला का मंचन हुआ। रावण का वध होते ही लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। दशहरा मेले का पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव ने फीता काटकर शुभारंभ किया। मेले में बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। इस दौरान कमेटी के संरक्षक सत्यप्रकाश यादव राजा, विपिन यादव,अनिल त्रिपाठी,विनोद यादव,दीपक यादव, अध्यक्ष केके यादव,महामंत्री अजय गब्बू तिवारी,कोषाध्यक्ष गणेश कौशल,अरविंद दुबे, सभासद प्रबल प्रताप,डॉ. सुनील बाजपेई,विजय सविता आदि मौजूद रहे।


बच्चों ने किया रावण के पुतला के दहन

शहर में सिविल लाइन क्षेत्र में बच्चों ने शाम करीब आठ बजे दस मुख वाले रावण के पुतले का दहन किया। भरथना के मोहल्ला होमगंज में बच्चों ने रावण का पुतला बनाकर दहन किया। इस दौरान उत्कर्ष जादौन,यश शाक्य,हर्षित सोनी,शुभ सोनी व हर्ष चौहान आदि युवा व बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed