फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The dead body of the young man was found hanging on a tree outside the village

Etawah News: युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला

Sun, 21 May 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 21 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the young man was found hanging on a tree outside the village
बसरेहर। भीखन गांव के पास एक युवक का शव दुपट्टे के सहारे जामुन के पेड़ से लटका मिला। भाई ने हत्या कर शव को पेड़ पर लटका देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर सराय भीखन गांव निवासी ब्रजेंद्र (25) पुत्र कप्तान सिंह के बड़े भाई अवधेश ने बताया कि वह सुनील अनिल, बृजेंद्र चार भाई है। अलग-अलग रहते हैं। मृतक बड़े भाई अनिल के साथ रहता था। अनिल ट्रक चालक है। शुक्रवार की शाम को बृजेंद्र घर से निकल गया। वह देर रात तक वापस नही लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका पता नही चल सका। शनिवार की सुबह उसका शव दुपट्टे के सहारे पेड़ पर लटका मिला।

अवधेश का आरोप है कि शुक्रवार को बृजेंद्र का अनिल की पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। अनिल की पत्नी ने शुक्रवार शाम अपने मायके से कुछ लोग बुलाए थे। उन लोगों ने बृजेंद्र के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी थी। जिसके बाद से वह घर से देर शाम लापता हो गया था। काफी खोजबीन की पर कोई पता नहीं चला था। शनिवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर देखा तो उसके भाई का शव गांव के बाहर जामुन के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटका मिला है। उसका भाई कभी दुपट्टा या गमछा लेकर नहीं चलता था। उसने बताया कि उसके भाई की हत्या की गई है। थाना अध्यक्ष बेचन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी किसी प्रकार की कोई तहरीर नही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed