{"_id":"695fee52be5d47487d0d60bd","slug":"the-cut-near-the-tehsil-on-the-highway-will-be-closed-today-etawah-news-c-12-1-knp1024-1387496-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: आज बंद होगा हाईवे पर तहसील के पास बना कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: आज बंद होगा हाईवे पर तहसील के पास बना कट
विज्ञापन
जसवंतनगर। कस्बे की मॉडर्न तहसील के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कट को बंद करने की कवायद प्रशासन ने तेज कर दी है। यहां पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पुलिस प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने संयुक्त रूप से इसपर कार्रवाई शुरू की है।
गुरुवार को सीओ आयुषी सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ बस स्टैंड चौराहे और बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और ठेला संचालकों से नाले तक किए गए अतिक्रमण को हटाने की सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि हर हाल में गुरुवार रात तक नाले तक का पूरा हिस्सा खाली कर दिया जाए अन्यथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सामान जब्त कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार तक कट को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। कट बंद होने के बाद अब इटावा व छिमारा की ओर जाने वाले वाहन बस स्टैंड चौराहे के पुल के नीचे से होकर गुजरेंगे। इससे यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी। इस मौके पर इंसिडेंट मैनेजर सुमित चौहान, ईओ श्याम बचन सरोज मौजूद रहे।