फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The current landed in the supporting wire of the poll, BJP leader died

बिजली पोल के पास से गुजर रहे भाजपा नेता की करंट से मौत

Thu, 13 Aug 2020 07:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
The current landed in the supporting wire of the poll, BJP leader died
फोटो संख्या 08 मृतक का फाइल फोटो - फोटो : ETAWHA
क्षेत्र के ग्राम भारद्वाजपुरा में एक भाजपा नेता की बिजली पोल पर लगे सपोर्टिंग तार से चिपककर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीण का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम क्षेत्र के भारद्वाजपुर गांव में भाजपा के मंडल महामंत्री बाबू सिंह चौहान (65) अपने नलकूप पर रखे ट्रांसफार्मर के पास से खेतों पर जा रहे थे। उसी दौरान पोल के पास लगे सपोर्टिंग तार से हाथ टकरा गया।
विज्ञापन

इसी दौरान करंट की चपेट में आ जाने से वे झुलस गए। आनन-फानन में मोहल्ले के लोग कस्बे में निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिवार में एक 45 वर्ष पुत्र मंगल सिंह है जो अपने परिवार के साथ बाहर कहीं प्राइवेट नौकरी करता है। मृतक की पत्नी सियादुलारी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed