फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The contract was for the murder of five million

हत्या के लिए दी थी पांच लाख की सुपारी

Wed, 03 Feb 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Wed, 03 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
The contract was for the murder of five million
मेवाती टोला निवासी किन्नर अतीकुर्रहमान की हत्या के मामले में पुलिस ने किन्नर की मौसी के नाती समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त मारुति कार व बाइक बरामद कर ली है। सीओ सिटी शिवराज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि मौसी के नाती से अंतरंग संबंध बनाने तथा उस पर अपनी पत्नी को छोड़ने का दबाव बनाने के कारण ही किन्नर अतीकुर्रहमान की हत्या हुई। सीओ ने बताया कि मौसी के नाती ने ही उसकी हत्या की पांच लाख की सुपारी मोहल्ला करौल के एक व्यक्ति को दी थी।
विज्ञापन



यही नहीं एक पुरानी मारुति कार भी खरीद कर दे दी थी। सुपारी लेकर वह व्यक्ति अपने साथियों के साथ मिलकर किन्नर को आगरा घुमाने के लिए ले गए और हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने किन्नर के मौसी के नाती सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेवाती टोला निवासी किन्नर अतीकुर्रहमान 9 जनवरी को अचानक लापता हो गया था। इस पर उसके जीजा ने 11 जनवरी को कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी मंजिल सैनी ने किन्नर की गुमशुदगी को गंभीरता से लेकर सुराग लगाने के लिए क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी थी।


छानबीन के दौरान पुलिस ने अतीकुर्रहमान का शव सोमवार को बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी बाह मार्ग पर कृष्णानगर के पास कुएं से बरामद किया था। सीओ सिटी शिवराज सिंह ने बताया कि किन्नर अतीकुर्रहमान के अपनी मौसी के नाती उवैश पुत्र फिरोजअहमद निवासी मकसूदपुरा के साथ काफी समय से अंतरंग संबंध थे।


बाद में उवैश की शादी हो गई। उन्होंने बताया कि पूछताछ में उवैश ने इस बात को स्वीकार किया और बताया कि अतीकुर्रहमान का धन उसके पास ही रहता था। अतीकुर्रहमान उस पर पत्नी को छोड़ने का दबाव बनाता था। इससे वह काफी परेशान रहता था। यहीं नहीं उसके तलाक तक की नौबत आ गई थी।


इसी वजह से छुटकारा पाने के लिए उसने मोहल्ला करौल निवासी फरहानउद्दीन पुत्र सईदउद्दीन को अतीकुर्रहमान की हत्या के लिए पांच लाख की सुपारी दी, साथ ही 25 हजार रुपये में एक मारुति कार भी खरीदकर दी।


फरहानउद्दीन ने किन्नर की हत्या के लिए गोविंद तिवारी उर्फ शालू पुत्र सुरेश निवासी कटराबल सिंह, अभिमन्यु सिंह उर्फ राजन पुत्र राजकुमार निवासी सराय जलाल थाना इकदिल हाल पता कटरा बलसिंह व शिवम ठाकुर पुत्र अशोक सिंह निवासी अशोकनगर फर्रुखाबाद फाटक को शामिल किया।


इस बाबत उनको भी सुपारी की रकम में से तीनों को सवा-सवा लाख रुपया दिया। सीओ सिटी के मुताबिक योजना के मुताबिक 9 जनवरी को सुबह 4:30 बजे उवैश ने फोन कर अतीकुर्रहमान को बुलाया और आगरा घुमाने की बात कहकर कार में बैठा लिया।


कार में इन दोनों के अलावा गोविंद तिवारी तथा फरहानउद्दीन सवार हुए। जबकि शिवम ठाकुर व अभिमन्यु सिंह बाइक पर सवार होकर निकले। आगरा के लिए यह लोग वाया बाह होकर जाने की बात कहकर चल दिए। उदी बाह मार्ग पर कृष्णानगर के पास कुएं के पास पहुंचे।


 वहां  शिवम व अभिमन्यु को खड़ा देखकर कार रोक दी और कार में अतीकुर्रहमान की गला घोटकर हत्या कर दी और शव कुएं में फेंक दिया और उसके ऊपर पत्थर भी डाल दिए। सीओ सिटी ने बताया कि अतीकुर्रहमान के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई।



 जिसमें उवैश के प्राइवेट नंबर से अधिक कालें मिली। इस पर उस नंबर को सर्विलांस लगाकर उसकी लोकेशन हासिल की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पूरी घटना का खुलासा किया और साथियाें के नाम बताए। पुलिस ने अन्य चारों हत्यारोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed