{"_id":"616dadb549bc7a42df6496ca","slug":"the-claim-of-making-the-roads-pothole-free-is-hollow-etawah-news-knp6589494132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा खोखला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा खोखला
विज्ञापन
लवेदी। ग्रामीण क्षेत्रों में गड्ढ़ा मुक्त सड़क अभियान हवा हवाई दिखाई दे रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस तरफ नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में गड्ढा मुक्त सड़क अभियान कागजों तक ही सीमित रह गया है।
ग्राम ईकरी से ग्राम असदपुर तक जाने वाली करीब दो मीटर की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से आने जाने में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम नसीदीपुर से घुघसीना जाने वाला संपर्क मार्ग भी जर्जर अवस्था में है।
यह सड़क कई सालों से में टूटी पड़ी है। एक साल पूर्व सड़क पर गिट्टी डलवा दी गई थी। उसके बाद सड़क का आज तक निर्माण कार्य शुरू न हो सका। आए दिन लोग हादसे का शिकार होते रहते हैं।
विज्ञापन
लखना से नवादा मार्ग पर नगला खजुरी व करौंधी से रानीपुरा अड्डा को जाने वाली सड़क भी गड्डे में तब्दील हो चुकी है। सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने का अभियान महज कागजों तक सिमट कर रह गया है।