फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The children saw the birds of the forest areas

बच्चों ने देखी जंगल क्षेत्रों की चिड़ियां

Tue, 08 Dec 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Tue, 08 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
The children saw the birds of the forest areas
सामाजिक वानिकी प्रभाग इटावा की ओर से  उत्तर प्रदेश पक्षी महोत्सव 2015 का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी रेंजों में विभिन्न स्कूलों के बच्चों को चयनित वेटलैंड एवं जंगल क्षेत्रों की चिड़िया दिखाई गई। सामाजिक वानिकी के प्रभागीय निदेशक कन्हैया पटेल  ने पक्षियों के बारे में बताया।
विज्ञापन



 सरसईनावर में टीमों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र की पक्षी विविधता उस क्षेत्र की धनी परिस्थिति की सूचक होती है । यदि वहां पर पक्षियों की संख्या में गिरावट आती है तो वह क्षेत्र प्रदूषित माना जाता है।दुर्गा प्रसाद राजपूत ने बच्चों को झील में  पाए जाने वाले जीव जंतुओं को बाइनाकुलर के माध्यम से दिखाया।
विज्ञापन



उनके व्यवहार आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जल पारिस्थितिकी तंत्र में मछली एवं चिड़ियों की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। वन क्षेत्राधिकारी बढ़पुरा नरोत्तम यादव ने केंद्रीय पौधशाला में पाए जाने वाले पक्षियों की जानकारी दी। वनक्षेत्राधिकारी बसरेहर घनश्याम मिश्रा ने कोकपुरा के बच्चों के बीच महोत्सव का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 चकरनगर में यमुना नदी के मितरोल घाट पर पानी में पायी जाने वाली प्रजातियों का अवलोकन वन क्षेत्राधिकारी चंद्रसेन ने बच्चों को कराया। लखना क्षेत्र में लीटेपुर के जंगलों में बच्चों को भ्रमण करवाकर विभिन्न पक्षियों की पहचान कराई गई। कार्यक्रम के समापन पर वन क्षेत्राधिकारी भरथना अशोक यादव ने सभी का आभार व्यक्त ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed