{"_id":"edf62eb9457c857506371ed560913b5c","slug":"the-car-fell-into-the-pit-including-addicts-inspector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी दरोगा कार समेत गड्ढे में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ी दरोगा कार समेत गड्ढे में गिरा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 03 Jul 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
बसरेहर थाना क्षेत्र के फर्रुखाबाद रोड पर बहादुरपुर गांव के पास कार से जा रहा एक नशेड़ी दरोगा गाड़ी समेत गड्ढे में जा गिरा। जब लोग उसे बचाने गए तो वह गालीगलौज करने लगा। घटना से नाराज लोगों ने एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन
चौबिया थाने में तैनात दरोगा अमित कुमार सिसौदिया शुक्रवार की शाम को अपनी कार से जा रहा था। लोगों कहना है कि दरोगा ने इतनी शराब पी रखी थी कि गाड़ी उससे नहीं चल रही थी। कई लोग तो उसकी गाड़ी की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
दरोगा की लहराती कार जब बहादुरपुर गांव के पास पहुंची तो दरोगा गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार समेत खड्ड में जा गिरा। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और उसे बचाने लगे तो दरोगा ने उनके साथ गालीगलौज की।
विज्ञापन
साथ ही पुलिसिया रौब झाड़ते हुए देख लेने की धमकी दी। लोगों ने इसकी शिकायत एसएसपी मंजिल सैनी से की है। उन्होंने मामले की जांच को कहा है।