{"_id":"62b8a4536c5fab179c36b37b","slug":"the-car-collided-with-the-bike-father-son-died-etawah-news-knp704462141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक में मारी टक्कर पिता पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने बाइक में मारी टक्कर पिता पुत्र की मौत
विज्ञापन
रिशु की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर (इटावा)। कानपुर-आगरा हाईवे पर मलाजनी के पास रविवार दोपहर कार ने बाइक और पैदल राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई और कार चालक व राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डुढ़हा गांव निवासी गोपाल सिंह (28) पुत्र मानसिंह रविवार को बाइक से मलाजनी के पास से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। उनके साथ पांच वर्षीय बेटा रिषु भी था। दोपहर दो बजे हाईवे पार करते समय आगरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार बाइक में टक्कर मारते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। सड़क पार कर रहे मैनपुरी जिले के नवाटेढ़ा गांव निवासी सेवादार मुकेश पुत्र कालीचरण भी कार की चपेट में आ गए।
हादसे में पिता-पुत्र के अलावा कार फिरोजाबाद निवासी कार चालक अनुज कुमार (22) पुत्र बबलू और मुकेश घायल हो गए। पुलिस ने गोपाल, अनुज व मुकेश को जिला अस्पताल और रिषु को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा। डॉक्टर ने रिषु को मृतक घोषित कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले गोपाल ने भी दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने अनुज और मुकेश की हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन
इनसेट
गांव में छाया मातम
पिता-पुत्र की मौत से डुढ़हा गांव में मातम छा गया। घर के बाहर डुढ़हा के लोगों के अलावा आसपास गांव के लोग भी पहुंच गए। पति और बेटे की मौत की खबर से रश्मी बेहोश हो गई। बड़ा बेटे हर्ष भी गुमशुम हो गया है।

गोपाल की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : ETAWAH