फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The bus stopped when the conductor was on leave

कंडक्टर छुट्टी पर तो बंद कर दी बस

Sun, 26 Jun 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The bus stopped when the conductor was on leave
महेवा (इटावा)। कंडक्टर के छुट्टी पर जाने से रोडवेज ने अछल्दा से वाया इटावा आगरा जाने वाले बस सेवा ही बंद कर दी। बस बंद होने से ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों की दिक्कत बढ़ गई है। सुबह चलने वाली ये बस इटावा और आगरा जाने वाले यात्रियों के लिए सुविधाजनक है।
विज्ञापन

बस सुबह सात बजे अछल्दा से चलकर आठ बजे अहेरीपुर और नौ बजे इटावा पहुंचती थी। आगरा पहुंचने का समय 12:20 बजे है। बस चिमकुनी , निवाड़ीकलां, महेवा, बकेवर, चकरनगर और इटावा होकर आगरा जाती थी। आगरा से चार बजे चलकर आठ बजे तक अहेरीपुर और नौ बजे रात को अछल्दा पहुंचने का समय है।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि संदेश वर्मा, व्यापारी रमेश कुशवाह और लाला मंसूरी ने कहा कि बस बंद होने से बहुत परेशानी हो रही है। टेंपो से जाने में समय ज्यादा लगता है। शहनाज मंसूरी ने बताया कि बस से कम खर्च में आगरा इलाज के लिए भी पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम डीएम सक्सेना ने बताया कि परिचालक (कंडक्टर) के छुट्टी पर जाने के कारण बस सेवा बंद थी। सोमवार से बस चलाने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed