फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The brake assembly was interrupted by breaking up a half hour train track

मालगाड़ी की ब्रेक एसेंबली टूटने से डेढ़ घंटे बाधित रहा अप ट्रैक

Wed, 07 Oct 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा।
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा। Updated Wed, 07 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
इटावा। बुधवार को अप रेलवे ट्रैक पर दौड़ती मालगाड़ी की ब्रेक एसेंबली टूटकर ट्रैक पर गिर गई। गेट कीपर ने तुरंत ही इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। मालगाड़ी को तुरंत रोककर एक्सल को ट्रैक से हटाकर मरम्मत कर गाड़ी को आगे रवाना किया गया। इससे लगभग डेढ़ घंटे तक अप ट्रैक बाधित रहा और कई सवारी गाड़ियां ट्रैक बाधित होने से फंसी रहीं।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह 11: 40 बजे अप ट्रैक पर  कोयला लदी मालगाड़ी तेज रफ्तार से दिल्ली की ओर जा रही थी।  मालगाड़ी की ब्रेक एसेंबली इटावा रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर आगे राहतपुरा के निकट  टूट कर ट्रैक पर गिर गई। घटना के समय हुई तेज आवाज सुनकर गेट कीपर ने जानकारी कंट्रोल को दी। जिस पर तुरंत ही मालगाड़ी को रोका गया। 
विज्ञापन


विभागीय इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि गर्म होने से गाड़ी के एक डिब्बे की ब्रेक एसेंबली टूटकर ट्रैक पर गिरी हुई थी। टीम ने तुरंत ही एसेंबली को ट्रैक से हटाया और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। टूटी एसेंबली को दुरुस्त कर मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया। इस घटना से लगभग डेढ़ घंटे तक अप ट्रैक बाधित रहा। ट्रैक बाधित होने से तीन सवारी गाड़ियां पीछे स्टेशनों पर फंसी रहीं जिसमें से स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को इटावा रेलवे स्टेशन पर रोका गया। वहीं मरुधर एक्सप्रेस व मगध एक्सप्रेस इकदिल स्टेशन पर खड़ी होकर ट्रैक साफ होने का इंतजार करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed