फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The body of the youth was identified by his clothes and slippers.

Etawah News: कपड़ों और चप्पलों से हुई युवक के शव की शिनाख्त

Sun, 22 Feb 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The body of the youth was identified by his clothes and slippers.
फोटो 19:::: अरविंद का फाइल फोटो।
जसवंतनगर। गंग नहर रेलवे ट्रैक पुल पर ट्रेन से कटने वाले युवक के शव की पहचान उसके कपड़ों और चप्पलों से हुई। पुलिस ने पुष्टि के लिए डीएनए जांच की प्रक्रिया भी कर दी है। मृतक मानसिक रूप से बीमार था। पुलिस आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन


सरायभूपत रेलवे स्टेशन के पश्चिमी यार्ड स्थित भोगनीपुर गंग नहर पुल के ऊपर शुक्रवार दोपहर यह हादसा हुआ था। ट्रैक पर बैठा एक युवक साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। उसका शरीर इस कदर इंजन से रगड़ा कि उसके कई हिस्से हो गए और उसका काफी हिस्सा कई टुकड़ों में नहर में ही बह गया।
विज्ञापन

पुलिस को मौके से कपड़े और चप्पलों के अलावा शरीर के कुछ हिस्से ही मिले थे। इससे उसकी पहचान मुश्किल हो गई थी। शनिवार सुबह नगला चेतराम निवासी शैलेंद्र सिंह ने मृतक की पहचान अपने भाई अरविंद कुमार (45) पुत्र करण सिंह यादव के रूप में की। परिजन ने पुलिस को बताया कि अरविंद बीते शुक्रवार को बिना बताए घर से चले गए थे। वह मानसिक रूप से बीमार भी थे। उनकी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। वह विवाहित हैं लेकिन उनके कोई संतान नहीं है। घटना से पत्नी अंशु का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed