{"_id":"61d9d6288cbb3264c90df8e2","slug":"the-administration-s-whip-by-imposing-a-code-of-conduct-etawah-news-knp6743092173","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता लगते प्रशासन का चला चाबुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता लगते प्रशासन का चला चाबुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा/भरथना/लवेदी/जसवंतगनर। विस चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होते प्रशासन का चाबुक सार्वजनिक स्थानों पर लगे बैनर, पोस्टर, होर्डिंग पर चला।
शहरी और ग्रामीण इलाकों में पुलिस प्रशासन ने अभियान चलाकर में राजनीतिक दलों के होर्डिंग, बैनर हटवाये। जिले के कुछ महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के उद्घाटन पर भी ब्रेक लग गया है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन न हो पाना भी शामिल है।
वहीं, इटावा जिले में यमुना नदी पर बन रहे कंधेसी पुल और चंबल के महुआसूंडा पुल का उद्घाटन भी टल गया है।
शहर में एसडीएम सदर राजेश वर्मा और पालिका ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ एसएसपी चौराहे से कचहरी रोड, बलराम सिंह चौराहा, शास्त्री चौराहा, माल गोदाम रोड आदि से बड़े-बड़े बैनर पोस्टर हटवाए।
सभी को पालिका के वाहनों में लादकर स्टोर के लिए भिजवाया गया। भरथना एसडीएम विजय शंकर तिवारी, सीओ साधुराम, प्रभारी निरीक्षक केएल पटेल, ईओ रामआसरे कमल आदि पुलिस बल के साथ जवाहर रोड, आजाद रोड आदि मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों पर राजनीतिक दलों व उनके समर्थकों के होर्डिंग-पोस्टर हटाने का अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
नगर पंचायत लखना ने बाईपास तिराहे पर लगे राजनीतिक दलों के दावेदारों के होर्डिंग्स व पोस्टरों को हटवाए। ईओ देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस- प्रशासन ने सख्ती कर दी है।
जसवंतनगर पालिका ईओ रामेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने कस्बे से कई राजनीतिक दलों के होर्डिंग, बोर्ड, बैनर आदि प्रचार सामग्री को बिजली के खंभों व अन्य सार्वजनिक स्थानों से हटाया।
हाईवे चौराहे से राजनीतिक दलों के बैनर, पोस्टर हटाने का काम शुरू किया गया। देर शाम तक कस्बे में इन्हें हटाने का काम चलता रहा। बैनर, पोस्टर, होर्डिंग हटाने के दौरान बड़ी संख्या में भीड़ भी चलती रहे।
ताखा में भी चला प्रशासन का डंडा
ताखा। एसडीएम कौशल कुमार और तहसीलदार जगदीश सिंह ने क्षेत्र में लगे राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग व बैनरों को हटवाया।
ऊसराहार, सरसईनावर तिराहे, भरथना रोड, बिधूना रोड, पालन अड्डा समेत भरतिया कोठी चौराहा, ब्लॉक मुख्यालय, समथर समेत कई जगहों पर लगे राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग और बैनरों को हटवाया।
इस मौके पर लेखपाल रोहित सविता, राज यादव, व राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।
जिले में कुल मतदाता
पुरुष मतदाता 6,44,817, महिला मतदाता 5,54,507, थर्ड जेंडर 39, कुल मतदाता 11,99,363 विधानसभा क्षेत्रों में पुनरीक्षण से पहले मतदाता
जसवंतनगर- पुरुष मतदाता 2,07,321, महिला मतदाता 1,77,166, थर्ड जेंडर 17
इटावा- पुरुष मतदाता 2,11,647, महिला मतदाता 1,82,006, थर्ड जेंडर चार
भरथना- पुरुष मतदाता 2,14,999, महिला मतदाता 1,82,270 थर्ड जेंडर 14
पिछले विस चुनाव में ऐसे मिले थे वोट
जसवंतनगर- शिवपाल सिंह यादव, सपा, 1,26,834 मनीष यादव-भाजपा 74,218
इटावा- सरिता भदौरिया भाजपा, 91,234 कुलदीप गुप्ता सपा-73,892
भरथना सावित्री कठेरिया भाजपा, 82,005, कमलेश कठेरिया सपा-80,037
घर-घर जाकर वोटरों का विवरण जुटाएं
जसवंतनगर। एसडीएम नम्रता सिंह ने चुनाव कार्यों में जुटे कर्मचारियों तथा बीएलओ की बैठक कर मतदाता सूचियों को तैयार कराया। कहा कि घर-घर जाकर मतदाताओं के संबंध में पूरा विवरण तैयार कर सूची में नाम घटाएं अथवा बढ़ाएं।
कहा कि यदि किसी का नाम कट गया है या छूट गया है तो उसमें संशोधन की अभी गुंजाइश है। कहा कि सूची के प्रकाशन के बाद मतदाताओं को सूचियां देखने के बाद अपने-अपने व परिवार के मतदाताओं के नाम देखकर आश्वस्त हो लेना चाहिए।
फोर्स के ठहरने की व्यवस्था देखी
लवेदी। शनिवार को एएसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह व प्रभारी थानाध्यक्ष बकेवर यशवंत सिंह ने राजबहादुर सिंह डिग्री कालेज, केआर गर्ल्स इंटर कालेज व नित्यानंद विद्या निकेतन का आगामी विस के मद्देनजर अन्य राज्यों से आने वाले पैरा मिलिट्री फोर्स के ठहरने की व्यवस्था के लिए जायजा लिया। जिसमें पानी, शौचालय, बिजली, स्नानागार, वाहनों की पार्किंग व अर्धसैनिक बलों/पुलिस के ठहरने के स्थान को देखा।
विधायक ने किया योजनाओं का लोकार्पण
इटावा। आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले भाजपा सदर विधायक सरिता भदौरिया ने विधायक क्षेत्र विकास निधि से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
ग्राम जोधपुरा, पर्वतपुरा, जोधपुरा, नगलावर, बढ़पुरा में सार्वजनिक बरात घर, बसरेहर ब्लॉक के ग्राम पंचायत हरिहरपुर में नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया।
नुमाइश ग्राउंड के समीप स्थित बुद्धा पार्क का जीर्णोद्धार, ग्राम धिमरई, ग्राम सिलायता में सड़क निर्माण का भूमि पूजन किया।
इस मौके पर विकास भदौरिया, मंडल अध्यक्ष बसरेहर नरेंद्र उपाध्याय, ओपी शाक्य, एमपी सिंह तोमर, श्याम पाठक, धर्मेंद्र भदौरिया, जीतू चौहान, ढपले महाराज, वीरभान सिंह राजपूत मौजूद रहे।
आचार संहिता का सख्ती से होगा पालन : डीएम
इटावा। जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति सिंह ने विस सामान्य निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता तत्काल लागू कर दी। उन्होंने अफसरों, कर्मियों को निर्देशित किया कि आदर्श आचार संहिता का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराएं।
सभी अधिकारी आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे। किसी भी स्तर पर शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा और कड़ी कार्यवाही की जाएगी।