{"_id":"61c761dd88ff6a6cba3413bc","slug":"the-administration-has-tightened-its-back-on-the-vis-election-etawah-news-knp6716923190","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस चुनाव को प्रशासन ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनाव को प्रशासन ने कसी कमर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। आगामी विस चुनाव को शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को अफसरों ने जिले के अलग-अलग गांवों में जाकर लोगों से बातचीत की और पुलिस से अराजक तत्वों पर निगाह रख शस्त्र लाइसेंस जमा कराने के निर्देश दिए।
एसएसपी जय प्रकाश सिंह शनिवार को सैफई थाने पहुंचे और समाधान दिवस में भाग लिया। उन्होंने थाने का निरीक्षण कर चुनावी तैयारियों के बारे में जानकारी ली।
एसएसपी ने थाना पुलिस को निर्देश दिए कि वह अपराधियों और चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। इसके बाद उन्होंने थाने में आए फरियादियों से बात कर उनकी समस्याएं जानीं और निस्तारण के निर्देश दिए।
एसएसपी ने गींजा गांव में पहुंचकर मतदान केंद्र का निरीक्षण कर जायजा लिया। एएसपी ओमवीर सिंह ने चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए ऊसराहार क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने ऊसराहार थानाध्यक्ष के साथ चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव के समय जिन लोगों से शांति व्यवस्था को लेकर खतरा है, उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। क्षेत्र के असलहाधारियों से उनके असलाह जमा कराने के लिए कहा।
बताया कि क्षेत्र में जो सक्रिय अपराधी है, उन पर कड़ी निगाह रखें। कहा कि ऊसराहार क्षेत्र मैनपुरी, कन्नौज व औरैया जिले की सीमाओं से लगता है, वहां विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
एसडीएम भरथना विजय शंकर तिवारी ने सीओ भरथना साधु राम के साथ महेवा क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों में जाकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अफसरों लोगों से बात की और जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक बकेवर विद्यासागर सिंह भी मौजूद रहे।