{"_id":"61ed9d835c637d15d625f22e","slug":"tet-2-539-were-absent-etawah-news-knp676928588","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी : 2,539 रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी : 2,539 रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। रविवार को जिले के 29 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शिक्षक पात्रता परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच कराई गई। परीक्षा में करीब 90 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए।
कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। मास्क भी दिए गए। दोनों पालियों में कुल मिलाकर 2,539 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। डीएम श्रुति सिंह और एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने कई परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिले में टीईटी कराने के लिए 29 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसमें दो पालियों में परीक्षा कराई गई। पहली पाली में प्राइमरी तथा दूसरी पाली में अपर प्राइमरी के शिक्षकों के लिए अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। साथ ही नकल रोकने की भी पूरी व्यवस्था की गई थी। कोरोना के नियमों का पालन करते हुए हेल्प डेस्क बनाई गई थी, साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही थी।
स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा पर्यवेक्षक लगातार परीक्षा की निगरानी करते रहे, जबकि अधिकारियों ने भी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करके निरीक्षण किया। पहली पाली में परीक्षा के लिए 15,364 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इनमें से 13,888 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
इस दौरान 1,476 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। सुबह पहली पाली की परीक्षा 10 बजे से कराई गई थी। इसे लेकर सुबह से ही अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। दूसरी पाली की परीक्षा भी शांतिपूर्ण तरीके से कराई गई। दूसरी पाली में परीक्षा के लिए 9,578 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इनमें से 8515 ने परीक्षा दी, जबकि 1,063 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
अधिकारियों ने दोनों पालियों में परीक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान किसी को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पाया गया। इससे पूर्व मुख्य द्वार पर ही अभ्यर्थियों की चेकिंग की गई तथा थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई।
देर से पहुंचने पर छूटी परीक्षा
शिक्षक पात्रता परीक्षा में देर से पहुंचने के कारण कुछ अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट दी गई। उदी स्थित एक परीक्षा केंद्र पर करीब 10 अभ्यर्थी निर्धारित समय से विलंब से पहुंचे थे।
इस कारण उनकी परीक्षा नहीं हो पाई। जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने बताया कि परीक्षा में आधे घंटे पहले पहुंचना था। इस नियम का पालन किया गया है।
दूसरी ओर शहर में लाइनपार क्षेत्र में स्थित एक परीक्षा केंद्र पर कुछ अभ्यर्थी थोड़ी देर सें पहुंचे, जब प्रवेश से रोका गया तो इन अभ्यर्थियों ने नारेबाजी की। इस पर पुलिस ने दखल देकर उन्हें परीक्षा में शामिल करा दिया।
708 अभ्यर्थियों ने की निशुल्क यात्रा
परिवहन निगम के इटावा क्षेत्र में शामिल इटावा, औरैया, शिकोहाबाद, फर्रुखाबाद, छिबरामऊ, मैनपुरी, बेवर सहित कुल आठ डिपो में 708 अभ्यर्थियों ने निशुल्क बस यात्रा का लाभ उठाया।
आरएम रोडवेज बीपी अग्रवाल रविवार को सायं इटावा बस स्टैंड पर पहुंचे। उन्होंने बसों से अभ्यर्थियों को रवाना कराया। सभी छात्र शांतिपूर्ण तरीके से रवाना हुए। इससे इटावा क्षेत्र को लगभग 94,000 रुपये का किराया माफ किया गया।