फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   temprature 30 in february

इटावा: पारा 30 पार, फरवरी की दोपहर में आने लगा पसीना

Sun, 12 Feb 2023 04:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 12 Feb 2023 04:44 AM IST
विज्ञापन
temprature 30 in february
इटावा। फरवरी में ही पारा 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हाल ये है कि लोगों ने अभी से पंखे चलाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। किसान गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने से परेशान हैं।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे दिन तेज धूप रहने और हवाओं के थम जाने की वजह से लोगों के पसीना निकल आया। दोपहर में बाहर निकले लोग गन्ने का रस पीते नजर आए। वहीं पारे के चढ़ने से गेहूं की फसल पीली पड़ने लगी है। किसान हल्की सिंचाई के जरिए खेत में नमी बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


बढ़ता तापमान किसी फसल के लिए अनुकूल नहीं
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विजय बहादुर जायसवाल का कहना है कि बढ़ता तापमान किसी भी फसल के लिए अनुकूल नहीं है। कहा कि गेहूं की फसल में फूल नहीं आए हैं। एक सप्ताह के अंदर हल्की सिंचाई करें। सरसों में भी ऐसा उपाय करें। गेहूं के लिए अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री होना चाहिए। लेकिन इस समय अधिकतम तापमान 30 डिग्री जा पहुंचा जो उम्मीद से कहीं ज्यादा है। बढ़ता तापमान चना, मटर और सब्जियों के लिए भी ठीक नहीं है। इन्हें बचाने के लिए खेत में एनपीके की दो ग्राम दवा का एक लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंडी चीजों के सेवन से बचें
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि लोगों को इस समय विशेष ध्यान रखना है। ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें। मौसम में होने वाला उतार चढ़ाव जरा सी लापरवाही होने पर बीमार कर सकता है। ऐसे में सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। पंखा चलाने से भी बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed