फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   temprarture 7, people shivered

Etawah News: पारा सात डिग्री, शीतलहर से ठिठुरन बरकरार....

Tue, 10 Jan 2023 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
temprarture 7, people shivered
इटावा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री हो गया लेकिन गलन और शीत लहर से राहत नहीं मिली। पूरे दिन लोग ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

लगातार नौ दिन से भीषण ठंड पड़ रही है। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को न्यूनतम पारा एक डिग्री बढ़कर सात पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम पारा 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद भी सुबह से घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता लगभग 10 मीटर रही। इसके कारण हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या कम रही।
सुबह कोहरे और शीतलहर के बीच नवीं से 12 वीं तक के बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल गए। सरकारी कार्यालयों में भी ठंड का असर दिखा। दोपहर करीब 12 बजे हल्की धूप निकली पर ज्यादा राहत नहीं मिली। शाम को गलन और बढ़ गई। आठ बजे बाजारों में सन्नाटा छा पसर गया।
विज्ञापन

गोमती पांच और शताब्दी दो घंटे देरी से आई
मंगलवार को दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में कानपुर- टूंडला मेेमू ढाई घंटे, पटना- कोटा चार, अवध साढ़े चार, गोमती पांच, पूर्वा एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे देरी से आई। मगध एक्सप्रेस आठ, कैफियत साढ़े दस घंटे देरी से आई। गोमती एक्सप्रेस के काफी विलंब से आने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर कानपुर जाने वाली ट्रेनों में शताब्दी, आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस, नीलांचल दो- दो घंटे, कालका एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस, टूंडला- कानपुर पैसेंजर ढाई-ढाई घंटे देरी से आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार से फिर पारा गिरने का अनुमान
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार तक पारे में बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम पारा 10 तो अधिकतम 23 तक जा सकता है। हालांकि शनिवार से फिर पारा गिरने की अनुमान है। न्यूनतम पांच और अधिकतम 20 पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed