{"_id":"63fcfc0bf6287110f80b7534","slug":"tempo-and-auto-sanchalan-will-be-done-at-route-etawha-news-c-12-1-100885-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: निश्चित रूटों पर कराएं ऑटो-टेंपो का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: निश्चित रूटों पर कराएं ऑटो-टेंपो का संचालन
Tue, 28 Feb 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
इटावा। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने वैध स्टैंडों से निश्चित रूटों पर ही ऑटो और टेंपो का संचालन कराने के निर्देश दिए। कहा कि दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करने वालों को भी पुरस्कृत किया जाए।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम अवनीश राय ने नेशनल हाईवे, अंतरजनपदीय मार्ग व अन्य मार्गों पर ब्लैक स्पॉटों को चिह्नित करने व अवैध कटों को बंद कराने के निर्देश दिए। कहाकि हेलमेट और सीट बेल्ट पहनकर न चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करें। नेशनल हाईवे पर अवैध रूप से खड़े होकर वाहन ढोने वालों को चिह्नित करके उन पर जुर्माना लगाए।
इस मौके पर एडीएम जयप्रकाश, एसपी सिटी कपिल देव, पीडब्ल्यूडी एसई नरेश चन्द, रोडवेज क्षेत्रीय प्रबंधक पीआर पांडेय, एपीआरओ टोल प्लाजा अभय कुमार सिंह, बीएसए शैलेश कुमार, ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ इकदिल संजप कुमार, यातायात प्रभारी राज कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।